सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह पंचायती राज प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह भाजपा से दे सकते हैं इस्तीफा

🔴 UGC के द्वारा नए नियम लागू किए जाने के बाद सवर्ण के दर्जनों भाजपा नेता व कार्यकर्ता अपने पद और सदस्यता से दे सकते हैं इस्तीफा।

रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क।

मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल के पंचायती राज प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष सह सरपंच संघ के प्रखंड  अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह पार्टी पद सहित भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे सकते हैं। 

उन्होंने पत्रकार वार्ता में शुक्रवार को साफ-साफ कहा कि केन्द्र सरकार सवर्ण विरोधी कार्य कर रही है। उन्होंने यूजीसी कानून के बारे बताते हुए कहा कि बिना केन्द्र सरकार के मिली अनुमति व निर्देश से सवर्ण को अलग-थलग करने का कार्य नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि  बी.पी.सिंह जब भारत के प्रधानमंत्री थे उस समय मंडल कमीशन भी भाजपा सरकार के सहयोग से ही लागू किया गया था। उस समय भी भाजपा उस सरकार में बाहरी समर्थन दे रही थी। उसी तरह आज फिर यूजीसी नियम को देश में लागू करवाकर सवर्ण के साथ भेदभावपूर्ण रवैया करवाना चाहती है। मनोज सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार मुस्लिम विरोधी ही नहीं सवर्ण विरोधी भी है। 

बुधामा के सरपंच मनोज सिंह ने कहा कि आने वाले समय में सैंकड़ों सवर्ण पदाधिकारी व कार्यकर्ता भाजपा से इस्तीफा दे सकते हैं। श्री सिंह कब इस्तीफा देंगें तथा किस पार्टी में जाएंगे उन्होंने अभी साफ नहीं किया है। 

मिल रही सुत्रों की जानकारी से वो अपने समर्थकों के साथ निकट भविष्य में जदयू ज्वाइन कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

खाड़ा बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल का हुआ तबादला,हुआ भव्य विदाई समारोह