शांति देवी की पांचवीं पुण्यतिथि पर तिवारी वासा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, सैंकड़ों लोग हुए शामिल

🔴 सैकड़ों ब्राह्मणों को भोजन कराकर किया गया दक्षिणा के साथ वस्त्र दान।

रिपोर्ट : दैनिक आजतक।

उदाकिशुनगंज प्रखंड के नयानगर पंचायत अन्तर्गत मंगल तिवारी वासा में श्री मंगल एचपी गैस एजेंसी उदाकिशुनगंज के प्रोपराइटर सतीश तिवारी और दिल्ली  भाजपा के प्रवक्ता सह पूर्वांचल मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी की माता स्व.शांति देवी की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा मंगलवार को आयोजित की गई। 

इस अवसर पर कई सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने शिरकत की। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय शांति देवी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि देते हुए भागीदारी निभाई। 

आयोजित सभा की अध्यक्षता भाजपा नेता नीरज तिवारी ने की। उन्होंने कहा कि हम वर्तमान समय में वैसे दिल्ली में रहते हैं। खासकर पिताजी स्व.मंगल तिवारी (भाकपा नेता) तथा पूर्वजों के द्वारा मोहल्ला बसाने से लेकर शिक्षा के लिए विद्यालय में जमीन दान करने के साथ-साथ गरीब लोगों को हर वक्त उनके साथ खड़े रहने हेतु क्षेत्र में जाने जाते रहे। अपने पूर्वजों के समाज के लिए किए गए कार्य एवं उनके  कृतित्व को याद करने हेतु हमलोग पुण्य तिथि और छठ महापर्व आदि के मौके पर इकट्ठे होते हैं। उन्होंने कहा कि हम समय-समय पर आकर युवाओं को संदेश देते हैं कि अपने माता-पिता का सम्मान करें जिन्होंने आपको जन्म दिया है और जो पुत्र-पुत्री जिस लायक है, उस स्थिति में उनकी सेवा जरूर करें। क्योंकि माता-पिता धरती के साक्षात भगवान हैं। उन्होंने युवाओं को ये भी संदेश दिया कि हर समय समाज और क्षेत्र से जुड़कर अपने माता-पिता के सपनों को साकार करें। नीरज ने कहा कि मंगलवार को माता की पांचवीं पुण्यतिथि मनाई जा रही है। क्षेत्र के लोगों ने श्रद्धांजलि सभा में पहुंचकर उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। 

इधर मंगल एचपी गैस उदाकिशुनगंज के प्रोपराइटर  सतीश तिवारी ने कहा कि हम तीन भाई हैं। जिसमें सबसे बड़े भाई अरुण, दूसरे स्थान पर नीरज और सबसे कनिष्ठ मैं हूॅं। सतीश ने कहा कि हमलोगों ने माता जी के पांचवीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर ब्राह्मण भोज के साथ शांति भोज का भी आयोजन किए हैं। जिसमें करीब सवा दो सौ ब्राह्मणों को भोजन कराकर दान-दक्षिणा के साथ साड़ी,धोती, गमछा आदि वस्त्र दान कर उन्हें नमन करते हुए विदा किए। उन्होंने ये भी कहा कि आज का दिन हमलोगों के लिए बेहद खास है। 

तीनों भाइयों ने नम आंखों से माता जी को नमन करते हुए उनको पुष्पांजलि अर्पित की और श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किए।

श्रद्धांजलि सभा के अवसर पर अरुण तिवारी,अजय कुमार,तीरथ मिश्रा, मुनमुन जी, विशाल कुमार, एमआईटी कंप्यूटर सेंटर उदाकिशुनगंज के निदेशक परितोष कुमार,बलराम प्रसाद सिंह, संजय मंडल,अनिल कामत, दिनेश ऋषिदेव,लक्ष्मण ऋषिदेव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

8 फरवरी को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 तक विभिन्न क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित : विजय कुमार (स.वि.अभि.)