परबत्ता में नरेंद्र नारायण यादव की बहन शीला देवी का निधन,शोक

🔴 शीला देवी का 90 वर्ष की आयु में निधन ।

रिपोर्ट: पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज।

                (शीला देवी)

बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव की बड़ी बहन शीला देवी का खगड़िया जिले के परवत्ता में हो गया। 

उनका दाह संस्कार वहीं गंगा तट पर किया गया।उनके निधन पर   क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों एवं जनप्रतिनिधियों व शुभचिंतकों ने गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि वह धर्म प्रधान एवं उच्च संस्कारों वाली महिला थी। 

इस मौके पर शोक संवेदना प्रकट करते हुए बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि अपनी मां के निधन हो जाने के बाद वह मेरी मां समान ही थी, परन्तु अब वह सहारा भी छूट गया। 

उनके निधन पर विधान परिषद सदस्य द्वय डॉ. संजीव कुमार सिंह एवं डॉ अजय कुमार सिंह पूर्व सांसद व मंत्री डॉ. रेणु कुशवाहा,पूर्व मंत्री डॉ. रविंद्र चरण यादव,पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना,डॉ. प्रो पूजा भारती ,पूर्व प्रमुख जय प्रकाश सिंह,इंटक मधेपुरा जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, भाजयुमो मीडिया प्रभारी चंदन कुमार झा, भाजपा नेता सुबोध चौधरी गणगण,भाजपा नेता अखिलेश कुमार सिंह उर्फ नुनु बाबू, आर के जे एल कॉलेज खुर हान के प्राचार्य प्रभात कुमार सिंह, जदयू आलमनगर प्रखंड अध्यक्ष सह जिला परिषद प्रतिनिधि चंद्रशेखर सिंह,प्राचार्य रविंद्र कुमार रमण, डॉ. डी के सिन्हा, डॉ. इन्द्रभूषण कुमार,डॉ. एसके संत, डॉ. एके मिश्रा,डॉ. मिथलेश कुमार, डॉ. बिबेक भारती,डॉ. आशीष कुमार मुन्ना,डॉ. संदीप कुमार सोनू,डॉ. गौतम प्रकाश, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. प्रियदर्शी कुमार,सुर्यलता कुमारी,देवेश सिंह,बिजय जैन,गृजेश्वर प्रसाद सिंह उर्फ रतन बाबू,बिशाल कुमार सिंह,प्रमोद चौधरी,अमलेश कुमार,अमृत कुमार सिंह, हेमंत कुमार,,सुनिल कुमार सिंह,शंभु कुमार सिंह,रुपेश कुमार,मोहन जी,आशिष कुमार,चितरंजन सिंह, सुमन कुमार सिंह, प्रशांत कुमार सिंह, मुन्ना बजरंगी,अनुरंजन झा,मु.अशफाक आलम,भाजपा नेता सुभाषचंद्र सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने शोक संवेदना प्रकट किया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

8 फरवरी को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 तक विभिन्न क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित : विजय कुमार (स.वि.अभि.)