शुक्रवार को कलश विसर्जन के साथ खाड़ा चबियारी में तीन दिवसीय अखंड रामध्वनि यज्ञ संपन्न

🔴 जनप्रतिनिधियों और सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ 20 फरवरी को पांच बजे निकली विसर्जन यात्रा।

🔴 शिनवारा पोखर में श्रद्धालुओं द्वारा किया गया कलश विसर्जन।

रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क।

उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत खाड़ा पंचायत के  शिनवाड़ा (चबियारी) में 18 फरवरी से 20 फरवरी तक 48 घंटे का अखंड रामध्वनि यज्ञ का भव्य आयोजन शुक्रवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे कलश विसर्जन यात्रा द्वारा संपन्न हुआ। यज्ञ की तैयारी में लगे युवाओं के साथ  खासकर शिव शिष्य हरिन्द्रानंद फाउंडेशन के तत्वावधान और स्वच्छ गांव,स्वस्थ परिवार के प्रोपराइटर शंभू चौधरी के नेतृत्व में तीन दिवसीय यज्ञ संपन्न हुआ। 

युवा समाजसेवी शंभू चौधरी ने कहा कि यज्ञ मंडप से लेकर पांडाल की भव्य सजावट में लगे सभी युवा एवं स्थानीय लोगों ने महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई। उन्होंने कहा कि यज्ञ और मेला में आए दर्शकों और श्रद्धालुओं का बाहर से आए कलाकारों द्वारा झूमने पर मजबूर कर दिया था। चौधरी ने कहा कि चबियारी से कलश लेकर श्रद्धालुओं की टोली शुक्रवार को करीब साढ़े पांच बजे शाम में शिनवारा पोखर में विसर्जित किया गया।

मेला कमिटी के अध्यक्ष राहुल कुमार भगत ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। 

विसर्जन कलश यात्रा में जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मनोज यादव,खाड़ा के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर,जदयू के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप मंडल, मिथिलेश राम, देवनारायण राम,संतोष राम,भाजपा नेता अशोक सिंह,जदयू के किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष हीरा प्रसाद सिंह,विवेक सिंह,लक्ष्मी मुखिया, दिनेश मुखिया,सज्जन मुखिया, शुभंकर मुखिया,मिथलेश मुखिया सहित सैकड़ों ग्रामीण युवा शामिल रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

8 फरवरी को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 तक विभिन्न क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित : विजय कुमार (स.वि.अभि.)