शास्त्री स्मारक उच्च माध्यमिक विद्यालय खाड़ा में विद्यालय विकास हेतु अगले सप्ताह बैठक संभावित

🔴 लिए जाएंगे विद्यालय विकास संबंधित निर्णय।

🔴 वर्षों से पड़ती विद्यालय के जोत  जमीन का होगा ठेका देने पर विचार।

रिपोर्ट : पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज।

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खाड़ा पंचायत में दशकों से संचालित शास्त्री स्मारक उच्च विद्यालय जो बिहार सरकार द्वारा अपग्रेड कर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (+2) किया जा चुका है।

बताया जाता है कि उसमें कई एकड़ जोत जमीन कुछ वर्षों से लीज नहीं होने के कारण पड़ती है। इस सिलसिले में 2025 में ग्रामीणों की बैठक आहूत की गई थी। पर किसी कारणवश रिजल्ट शून्य रहा था।

🔴 +2 विद्यालय खाड़ा पहुंचे विधानसभा उपाध्यक्ष प्रतिनिधि:

विद्यालय विकास के सिलसिले में आलमनगर विधानसभा के विधायक सह बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव के विद्यालय प्रतिनिधि भाजपा नेता सुभाषचंद्र सिंह,समाजसेवी रविंद्र कुमार सिंह उर्फ बौवा एवं भाजयुमो के जिला मीडिया प्रभारी चंदन कुमार झा,धीरेंद्र प्रसाद सिंह आदि ने मंगलवार को करीब साढे ग्यारह बजे दिन में +2  विद्यालय के प्रधानाचार्य से मिले। उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री सिंह ने प्रधानाचार्य से विद्यालय के विकास मद में राशि,विद्यालय के रंग-रौगन किए जाने,पुराने भवन को तोड़ने तथा चहारदीवारी निर्माण सहित छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पर गहन चर्चा की। उन्होंने प्रधानाचार्य शशिकांत सुमन से कहा कि विद्यालय में जोत जमीन जो वर्षों से पड़ती है को लीज देने हेतु तथा अन्य विद्यालय के विकास से संबंधित एक बैठक नजदीक समय में आहुत की जाए। बैठक से पहले इसकी सूचना सभी ग्रामीणों को विभिन्न माध्यमों से दी जाने को भी उन्होंने कहा।

🔴 प्रधानाचार्य ने कहा:

प्रधानाचार्य शशिकांत सुमन ने +2 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभी विकास के मुद्दे को गंभीरता से सुना। इसके लिए उन्होंने 8 फरवरी 2026 पैक्स चुनाव के बाद समय पर विचार दिया। उन्होंने कहा कि इस बीच पड़ती जोत जमीन के लीज हेतु अंचलाधिकारी व शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारी से पत्र लिखकर मार्गदर्शन की मांग की जाएगी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को तीन कमरे का आईटी लैब हेतु नए भवन निर्माण के लिए ले आउट किया गया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के रंग-रौगन का कार्य फरवरी माह में पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही विद्यालय विकास हेतु बैठक आवश्यक बैठक अगले सप्ताह निश्चित रूप से की जाएगी।
इस समय विद्यालय के शिक्षक अविनाश कुमार,पारस मेहता,अमर कुमार,प्रभाकर सिंह,मु.तसरूल हसन अंसारी आदि के साथ दुर्गेश मंडल भी  मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

खाड़ा बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल का हुआ तबादला,हुआ भव्य विदाई समारोह