उदाकिशुनगंज विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कार्यालय परिसर में होली मिलन समारोह आयोजित,पहुंचे दर्जनों पत्रकार व गणमान्य
🔴 सहायक विद्युत अभियंता विजय कुमार द्वारा आयोजित की गई होली मिलन समारोह।
🔴 अनुमंडल के पत्रकारों के साथ एनजेए के बिहार प्रदेश के वरीय उपाध्यक्ष को भी किया गया आमंत्रित।
🔴 सभी पत्रकारों को अबीर-गुलाल लगाकर एवं नव वर्ष की डायरी प्रदान कर किया गया सम्मानित।
रिपोर्ट: पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज।
बिहार में होली महापर्व के रूप में वर्षों से मनाया जाता रहा है। 2026 में होली 3 मार्च और 4 मार्च को मनाया जाना है। बीच में छुट्टी हो जाने के कारण ज्यादातर कार्यालयों में पदाधिकारियों द्वारा कर्मचारियों और आमंत्रित गणमान्यों के साथ शनिवार को ही होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।
इसी परिप्रेक्ष्य में उदाकिशुनगंज के कार्यपालक अभियंता राजीव रंजन की व सहायक विद्युत अभियंता (बिजली एसडीओ) विजय कुमार के नेतृत्व में आयोजित की गई होली मिलन समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण तथा प्रेम और भाईचारा को बेहतर बनाए जाने हेतु भव्य तरीके से विद्युत आपूर्ति प्रमंडल उदाकिशुनगंज के कार्यालय परिसर में शनिवार को 4 बजे शाम में मनाया गया।
इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों और कर्मियों के साथ आमंत्रित पत्रकार और गणमान्यों को विद्युत कार्यपालक अभियंता राजीव रंजन व एसडीओ विजय कुमार द्वारा अबीर-गुलाल लगाया गया।
इधर होली के गीतों पर सभी पत्रकार,उपस्थित कर्मचारियों के संग माहौल होली मय हो गया। रंग-अबीर एक दूसरे के लगाने के बाद फल और मिठाई खिलाया गया। पत्रकारों को नव वर्ष का डायरी प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। होली के गीतों ने सभी को थिरकने को मजबूर करने का माहौल बना दिया।
विधुत आपूर्ति अवर प्रमंडल उदाकिशुनगंज के सहायक विधुत अभियंता श्री विजय कुमार ने होली मिलन समारोह में उपस्थित सभी पत्रकारों और गणमान्यों सदस्यों को होली मिलन की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी से गले मिलकर रंग-अबीर लगाकर होली मनाई। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्युत आपूर्ति परिवार की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। रंगों का त्यौहार होली के उपलक्ष्य पर होली मिलन समारोह में एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर मनाया।
होली मिलन समारोह में रंग बरसे भिंगे चुनरवाली से लेकर अन्य गाना ने मिलन समारोह में धमाल मचा दिया। समारोह में बज रहे गीत पर उदाकिशुनगंज अनुमंडल के पत्रकार,कर्मचारीयों और गणमान्यों के साथ नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के बिहार प्रदेश के वरीय उपाध्यक्ष चंदन कुमार झा ने खूब आनंद उठाया।
इस होली मिलन समारोह के अवसर पर जय कुमार (सूचना प्रौद्योगिकी प्रबंधक,उदाकिशुनगंज),विशाल कुमार भगत(कनीय विद्युत अभियंता, उदाकिशनगंज पूर्वी), निलेश कुमार (कनीय विद्युत अभियंता,ग्वालपाड़ा),विश्वनाथ कुमार (कनीय विद्युत अभियंता, बिहारीगंज),मुकेश कुमार (कनीय विद्युत अभियंता,पुरैनी),प्रशांत कुमार (कनीय विद्युत अभियंता, आलमनगर),राजीव रंजन (कनीय विद्युत अभियंता,चौसा),दीपक कुमार (कनीय विद्युत अभियंता,उदाकिशुनगंज पश्चिमी), मिलन कुमार मिलन(लेखा सहायक),चंदन कुमार, सुनील कुमार कार्यपालक सहायक तथा समस्त विद्युत आपूर्ति परिवार के साथ पत्रकार विनोद विनीत,प्रदीप आर्या,संजीव कुमार कश्यप, रजनीकांत ठाकुर, रणधीर कुमार, अरुण कुशवाहा,गौरव कुमार ठाकुर, विकास कुमार,रजनीश कुमार सिंह, हर्ष राज,प्रभाष कुमार सहित दर्जनों पत्रकार के साथ अन्य उपस्थित रहे।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक