भारतीय जनता युवा मोर्चा ने राहुल गांधी का किया पुतला दहन,लगाया राहुल गांधी मुर्दाबाद का नारा
🔴 राहुल गांधी का भाजयुमो ने किया उदाकिशुनगंज में पुतला दहन।
रिपोर्ट : पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज।
उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत गोपालपुर पंचायत में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विपक्ष का नेता राहुल गांधी के इशारे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एआई समिट के दौरान विदेशी मेहमानों के बीच अनुचित आचरण किया। जिससे देश की छवि को ठेस पहुंची। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण देने की भी मांग की गई है।
भाजपा जिला महामंत्री विवेकानंद सिंह ने कहा कि भारत मंडपम,नई दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड एआई समिट में कांग्रेस नेताओं द्वारा हिंदुस्तान की छवि धूमिल करने के कुत्सित प्रयास और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी के विरोध में पुतला दहन किया गया है।
पुतला दहन कार्यक्रम उदाकिशुनगंज प्रखंड के विभिन्न शक्ति केन्द्र में भी आयोजित की गई। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी मुर्दाबाद,कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारों के साथ पुतला दहन किया।
पुतला दहन कार्यक्रम में भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजित सिंह,भाजपा के जिला महामंत्री विवेकानंद सिंह, भाजयुमो के जिला मीडिया प्रभारी चंदन कुमार झा,मालिक राय,रमण कुमार झा,महेश झा,बबलू शर्मा,कारी मुखिया,मिठन ऋषिदेव, भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष शालिग्राम भारती, खाड़ा शक्ति केंद्र प्रमुख ललित नारायण ठाकुर सहित विभिन्न शक्ति केंद्र के दर्जनों पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी भागीदारी निभाई।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक