राजस्व कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी,मांगों के समर्थन में 12 दिनों से डटे हैं कर्मचारी
🔴17 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर राजस्व कर्मचारी।
रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क।
बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर 17 सूत्री मांगों के समर्थन में अनिश्चित कालीन हड़ताल 11 परवरी 2026 से जारी है।
उदाकिशुनगंज प्रखंड के कर्मचारी सुधीर कुमार ने बताया कि बिहार सरकार राजस्व कर्मचारियों की 17 सूत्री मांगों को मान लिया था, लेकिन उनका क्रियान्वयन नहीं किया है।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में ग्रेड पे 1900 से बढ़ाकर 2800 करना शामिल है। उनकी योग्यता अब स्नातक कर दी गई है, इसलिए वे ग्रेड पे 4200 की मांग कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त,सभी नवनियुक्त राजस्व कर्मचारियों को जल्द से जल्द उनके गृह जिलों में पदस्थापित करने की भी मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि जबतक सरकार कर्मचारियों के सभी मांगों को पूरा नहीं कर देती है तब तक अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रहेगी। अनिश्चितकालीन हड़ताल रविवार 22 फरवरी को 12वां दिन भी जारी है।
इधर पंचायत की जनता की बात करें तो वो कहते हैं कि अंचल सहित पंचायत के राजस्व कार्यों में देरी हो रही है।कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से सभी राजस्व कार्य प्रभावित हो रहा है। बात करें वैकल्पिक व्यवस्था की तो सामान्यतः वो नाकाम साबित होता प्रतीत हो रहा है।
इस मौके पर राजस्व कर्मचारी सुधीर कुमार, धनंजय कुमार पांडेय, मनीष कुमार,आशीष रंजन, सतीश कुमार के साथ दर्जनों राजस्व कर्मचारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक