तीन दिवसीय पूर्णियां एक्सपो कार्यक्रम में पहुंचे एनजेए के वरीय उपाध्यक्ष,किए गए सम्मानित

🔴 पूर्णियाॅं जिला के 256वां स्थापना दिवस पर आयोजित किया गया एक्सपो कार्यक्रम 2026 ।

🔴 कार्यक्रम के दूसरे दिन स्कूली बच्चों ने दिखाई नृत्य कौशल,किया गया सम्मानित।

🔴 विद्या बिहार के सचिव को भी किया गया सम्मानित।

रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।

256वां पूर्णियाॅं जिला स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर "आवाज 24 मीडिया एण्ड इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड" द्वारा आयोजित तीन दिवसीय पूर्णियाॅं एक्सपो 2026 में "इंटरनेशनल ट्रेड फीस्ट" कार्यक्रम का नेतृत्व नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्षा सह आवाज 24 की मैनेजिंग डायरेक्टर पूजा मिश्रा ने की। आवाज 24 की मैनेजिंग डायरेक्टर ने कार्यक्रम में उपस्थित विद्या बिहार के सचिव राजेश मिश्रा व  समाजसेवी पल्लवी मिश्रा का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। आवाज 24 के एडीटर एण्ड चीफ ओमप्रकाश मिश्रा,डायरेक्टर राजीव कुमार की मौजूदगी में कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्या बिहार,पूर्णियॉं के सचिव राजेश मिश्रा ने की।

पूर्णियाॅं के रंगभूमि मैदान में 13 फरवरी से आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन शनिवार को विशिष्ट अतिथि के रुप में नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन बिहार के वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष चंदन कुमार झा (सी.के.झा),सचिव धर्मेंद्र कुमार मिश्रा,संघ के उदाकिशुनगंज के संरक्षक कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर मु.शकील अख्तर के साथ कार्यक्रम में शामिल उदाकिशुनगंज अनुमंडल के एनजेए के पूर्व कोषाध्यक्ष रजनीकांत ठाकुर व अनुराग हर्ष को राजेश मिश्रा ने बुके,अंगवस्त्र और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।

🔴 विद्या बिहार के सचिव राजेश मिश्रा ने कहा: 

अध्यक्षीय भाषण में राजेश मिश्रा ने पूर्णियाॅं एक्सपो 2026 के आयोजित कार्यक्रम में इंडो नेपाल इंटरनेशनल ट्रेड फेयर की काफी तारीफ की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से पूर्णियाॅं की गरिमा बढ़ती है। इस तरह के आयोजन से अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार में बढ़ावा मिलेगी।

🔴  एनजेए के वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष सी.के.झा ने कहा:

वहीं एनजेए के बिहार प्रदेश के विशिष्ट अतिथि वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष चंदन कुमार झा (सी.के.झा) ने नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा पूजा मिश्रा एवं आवाज 24 के एडीटर एण्ड चीफ ओमप्रकाश मिश्रा के द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने परिसर में भव्य रुप से सजे विभिन्न स्टाॅल व प्रयोजक की भी तारीफ की। श्री झा द्वारा आवाज 24 की तीसरी वर्षगांठ एवं पूर्णियाॅं जिला के 256वां स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा नृत्य कौशल  पर बच्चों को सम्मानित भी किया गया। सी.के.झा ने पत्रकार मित्रों को संघ से जुड़ने और एकता को मजबूत करने कर अपने कार्य को करते रहने की सलाह दी। उन्होंने एक्सपो कार्यक्रम को बेहतर बताते हुए आयोजक को धन्यवाद दिया।
इस  कार्यक्रम के अवसर पर दर्जनों प्रायोजकों के साथ सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

8 फरवरी को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 तक विभिन्न क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित : विजय कुमार (स.वि.अभि.)