🔴 विज्ञान भवन का कुलपति प्रो (डॉ) बिमलेन्दू शेखर झा ने किया उद्घाटन।
🔴 महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा भव्य स्वागत से गदगद हुए कुलपति।
🔴 महाविद्यालय के शिक्षिकाओं ने फूलों की वर्षा,माथे में तिलक लगा तथा फूल-मालाओं आदि से किया स्वागत।
रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क।
मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज अनुमंडल के खुरहान में संचालित संबद्ध राम खेलावन झरीलाल डिग्री महाविद्यालय का शव निर्मित विज्ञान भवन का उद्घाटन भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो (डॉ) बिमलेन्दू शेखर झा ने किया।
उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता शनिवार को जहां प्राचार्या सुनीता कुमारी ने की वहीं मंच संचालन संजय कुमार सिंह ने की।
कुलपति प्रो.(डॉ) बिमलेन्दू शेखर झा और सर्व नारायण सिंह महाविद्यालय सहरसा के प्रधानाचार्य प्रो.(डॉ) अशोक कुमार सिंह का समारोह की अध्यक्षा सह महाविद्यालय की प्रचार्या सुनिता कुमारी और सचिव प्रभात कुमार सिंह ने माला पहनाकर,बुके,स्मृति चिन्ह के साथअंगवस्त्र प्रदान कर अभिनंदन और स्वागत किया।
इधर महाविद्यालय की शिक्षिका निम्मी सिंह,सोनम भारती,जुगनू प्रिया,अलका कुमारी,लवली कुमारी,प्रियंका कुमारी ने विशिष्ट अतिथियों का पुष्प वर्षा कर और तिलक और आरती से स्वागत किया।कुलपति ने फीता काटकर नवनिर्मित विज्ञान भवन का उद्घाटन किया।
बताते चलें कि कुलपति बिमलेन्दू शेखर झा सबसे पहले खुरहान में स्थापित कुलदेवी डाकिनी स्थान जाकर पूजा-अर्चना की उसके पश्चात महाविद्यालय के द्वारा आयोजित समारोह में शामिल हुए।
उनके स्वागत व अभिनंदन हेतु सहरसा से मंगाए गए उर्वशी ठाकुर म्यूजिकल इवेंट की गायिका उर्वशी ठाकुर व उनके टीम में शामिल तबला वादक कृपा सागर,संगत-बैजू,पिंटू जी,की बोर्ड-गुलशन जी एवं पैड की कमान शिव सागर ने संभालकर राष्ट्रीय गान "जन गण मन..." की धून से समारोह में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों यदि गणमान्यों को गदगद कर दिया।
इधर उद्घाटन कार्यक्रम के बाद कुलपति बिमलेन्दू शेखर झा,सर्व नारायण सिंह महाविद्यालय सहरसा के प्रधानाचार्य प्रो.(डॉ) अशोक कुमार सिंह, रामखेलावन झरीलाल डिग्री महाविद्यालय की प्रचार्या सुनीता कुमारी, सचिव प्रभात कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात सभी अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया गया।
अध्यक्षीय संबोधन में प्रचार्या सुनिता कुमारी ने सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत की। उन्होंने कहा कि रामखेलावन झरीलाल डिग्री महाविद्यालय में नव निर्मित विज्ञान भवन से छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा मिलने में मदद मिलेगी।
विशिष्ट अतिथि बीएनएमयू के कुलपति प्रो (डॉ) बिमलेन्दू शेखर झा ने कहा कि तीन जिलों के सीमा पर अवस्थित तथा 2020 में स्थापित आरकेजेएल डिग्री महाविद्यालय का होना शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरी को दर्शाता है। उन्होंने महाविद्यालय प्रशासन से कहा कि लड़के की शिक्षा से केवल एक घर और लड़की की शिक्षा से कई परिवार को शिक्षित करता है। इसलिए लड़की की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में कम्प्यूटर की शिक्षा और मधुबनी पेंटिंग हेतु सर्टिफिकेट कोर्स,साइबर सिक्योरिटी हेतु प्रशिक्षण के लिए कदम उठाए जाने की जरूरत है। कुलपति ने बिहार सरकार द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में डिग्री महाविद्यालय खोले जाने की भी योजना कै बताया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष जिले के कई प्रखंडों में डिग्री काॅलेज के लिए भवन हेतु स्थल चयन किया जाएगा। छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय में नियमित उपस्थित होकर पठन-पाठन करने पर भी जोर दिया। उन्होंने महाविद्यालय द्वारा आयोजित समारोह हेतु प्रचार्या,सचिव तथा कमिटी के सदस्यों के प्रति उद्गार व्यक्त किए। उन्होंने साफ शब्दों में अभिभावकों से कहा कि अपने बच्चों को पढ़ाई हेतु विषय चुनने की आजादी दें,उन्हें अपनी इच्छा नहीं थोपें। उन्होंने अभिभावकों को अपने बच्चों के साथ क्षेत्रीय भाषा पर भी विशेष महत्व देने की बातें कहीं।
इस अवसर पर प्रो.(डॉ) अशोक कुमार सिंह,शिवशंकर सिंह,नरेंद्र बाबू, रजनीश कुमार बबलू,प्रशांत कुमार,रमनीकांत सिंह,शशिभूषण सिंह,अरूणदेव प्रसाद सिंह,विरेंद्र प्रसाद सिंह,शिवशंकर प्रसाद सिंह सहित अन्य ने बारी-बारी से अपनी बातें रखीं।
इस मौके पर भाजपा नेता विवेकानंद सिंह,बुधामा के पूर्व मुखिया रितेश कुमार सिंह,जदयू नेता चंदेश्वरी सिंह,मोती प्रसाद सिंह सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक