खाड़ा पंचायत के पुरानी बाजार एवं चकला बासा में किसानों का बनाया जाएगा फॉर्मर आईडी कार्ड, मंगलवार को सरकार भवन में बने 41
🔴 खाड़ा पंचायत में किसान फॉर्मर आईडी कार्ड में आई तेजी, 41 कार्ड बने।
रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।
उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में इन दिनों किसान फॉर्मर आईडी कार्य को लेकर कृषि विभाग के अधिकारी गंभीर बने हुए हैं। कृषि विभाग के समन्वयक मनीष कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को कुल 41किसानों का किसान फॉर्मर आईडी कार्ड बनाया गया।
मनीष ने बताया कि इस कार्य हेतु खाड़ा पंचायत के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर एवं अन्य जनप्रतिनिधियों का भी अपेक्षित सहयोग मिल रहा है।इस कार्य में मंगलवार को उनके सहयोगी खाड़ा पंचायत के कार्यपालक सहायक कृष्णा कुमार सहित वार्ड सदस्य राजकिशोर राम, रणजीत ठाकुर सहित विकास मित्र रेखा कुमारी, खाड़ा पंचायत जीविका बुक कीपर प्रमोद कुमार पासवान, जीविका सीएनआरपी किरण झा सहित कई कर्मी मौजूद रहे।
इस मौके पर उदाकिशुनगंज कृषि विभाग के समन्वयक मनीष कुमार ने सभी किसान लाभार्थियों से अपील करते हुए कहा कि यथाशीघ्र फॉर्मर आईडी कार्य बनवा लें, ताकि सरकार द्वारा संचालित कृषि विभाग के सभी लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि बुधवार को खाड़ा पंचायत के पुरानी बाजार एवं वार्ड नंबर तीन चकला बासा गांव में किसानों का फॉर्मर आईडी कार्ड बनाया जाएगा। इस मौके पर कई किसान एवं ग्रामीण मौजूद थे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक