भाकपा के 113 वर्षीय वयोवृद्ध नेता लखपति मेहता का निधन,नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
🔴 लखपति मेहता भाकपा से करीब 70 वर्ष से जुड़े थे।
रिपोर्ट : पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज।
मधेपुरा जिला भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्टतम नेता लखपति मेहता का निधन रविवार को सुबह करीब 9 बजे हुआ।
बताते चलें कि भाकपा नेता लखपति मेहता उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत खाड़ा पंचायत के चकलावास वार्ड नंबर-3 के मूल निवासी थे। 113 वर्षीय कामरेड के निधन की खबर सुनते ही भाकपा परिवार ही नहीं क्षेत्र के जुड़े लोगों में भी मायुसी छा गई। बताया जाता है कि दिवंगत भाकपा नेता 1960 के दशक में भाकपा से जुड़े थे। 70 वर्ष से अधिक इनका पार्टी जीवन रहा। वो संयुक्त सहरसा जिला के जिला कमिटी के सदस्य थे और उसके बाद लगातार मधेपुरा जिला परिषद के सदस्य भी रहे । कामरेड लाखपति बाबू कई बड़े भूमि आंदोलन के नेतृत्वकर्ता में से एक रहे।
🔴 प्रमोद प्रभाकर ने दी श्रद्धांजलि:
भाकपा नेता प्रमोद प्रभाकर ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि दिवंगत नेता कोशी क्षेत्र के प्रख्यात कम्युनिस्ट नेता कमरेड कामेश्वर सिंह,कामरेड कामेश्वर यादव,महान स्वतंत्रता सेनानी कामरेड अनिरुद्ध प्रसाद सिंह,कामरेड दिगंबर प्रसाद सिंह,प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेता देवता प्रसाद सिंह आदि के सानिध्य में पार्टी में बड़ी भूमिका का निर्वहन करते रहे। उनके निधन से वाम आंदोलन एवं समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि हमने एक नेता हीं नहीं एक बड़े अभिभावक को खो दिया । उन्होंने इनके निधन से एक युग का अंत होना बताया। श्री सिंह ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त किया है।
उनके निधनोपरांत भाकपा नेताओं ने चकला बासा में उनके निवास स्थान पर पहुंचकर संयुक्त रूप से उनके पार्थिव शरीर पर पार्टी के चिन्ह से युक्त चादर प्रदान कर ससम्मान दो मिनट का मौन धारण कर सलामी दी।
इनके निधन पर खाड़ा के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर,पूर्व मुखिया सुनील कुमार सिंह,कांग्रेस नेता जवाहर मिश्रा,भाजपा नेता चंदन कुमार झा,भाकपा के अंचल मंत्री प्रमोद सिंह,भाजपा नेता सुबोध चौधरी गणगण,सुभाषचंद्र सिंह,सरपंच मुन्नी देवी, समाजसेवी रघुनंदन मिश्रा ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए निधन को पंचायत और खासकर भाकपा के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
इस अवसर पर भूतपूर्व मुखिया सह भाकपा के वरिष्ठ नेता दिगंबर झा,जिला मंत्री विद्याधर मुखिया,राज्य परिषद सदस्य उमाकांत सिंह,सहायक अंचल मंत्री अरुण कुमार तांती,सच्चिदानंद शर्मा,अशोक कुमार झा,लुडी मेहरा,सिकंदर सादा,विष्णुदेव शर्मा सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीणों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक