मधेपुरा। अंचलाधिकारी ने बुधामा पंचायत का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मियों को दी कड़ी चेतावनी

🔼अंचलाधिकारी ने स्वास्थ्य उपकेंद्र, पीडीएस दुकान, स्कूल, पैक्स और आंगनबाड़ी का किया औचक निरीक्षण।

🔼 अनुपस्थित कर्मियों को दी कड़ी चेतावनी।

🔼निरीक्षण के क्रम में पंचायत कर्मी एवं मुखिया भी थे मौजूद।

गुड्डू कुमार ठाकुर / खाड़ा बाजार (उदाकिशुनगंज) 

उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के बुधामा पंचायत में बुधवार और गुरुवार को अंचलाधिकारी हरिनाथ राम द्वारा स्वास्थ्य उपकेंद्र, पीडीएस दुकान, स्कूल, पैक्स और आंगनबाड़ी का औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण सीओ उदाकिशुनगंज द्वारा क्रमश: बुद्ववार और गुरुवार को दोनों दिन किया गया।

निरीक्षण के क्रम में बुधामा पंचायत में प्राथमिक विद्यालय कुस्थनी में 10:20 बजे तक नंदनी कुमारी एवं रेखा कुमारी अनुपस्थित पाई गई। उत्तक्रमित माध्यमिक विद्यालय बुधामा में शिक्षक विनीत कुमार सिंह एवं शैलेश कुमार बब्बू अनुपस्थित थे। उपस्थिति पंजी में दोनों का कॉलम खाली था। कॉलम खाली पड़ा होने के कारण अंचलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक से उसके कॉलम में लाल कलम चलवाया। मुखिया पंकज ने ये भी कहा कि प्रधानाध्यापक ने कहा कि विनीत कुमार का सीएल पूर्ण हो चुका था वो बिना सूचना के अनुपस्थित थे। शैलेश कुमार के बारे में जानकारी मिली की ये बराबर विद्यालय से गायब रहते हैं। इससे पूर्व में भी निरीक्षण के क्रम में शैलेश कुमार विद्यालय से गायब रहे थे जो अखबार में प्रकाशित भी हुआ था। लेकिन शैलेश के कार्यशैली में बदलाव अबतक नहीं हो सका  है। शेष सभी विद्यालय में शिक्षक उपस्थित रहे तथा पठन-पाठन संतोषजनक रहा।

इधर पैक्स अध्यक्ष से धान खरीद की जानकारी ली गई। जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों की भी स्टाॅक पंजी,वितरण पंजी एवं स्टाॅक का मिलान भी किया।

पंचायत के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों का भी निरीक्षण किया गया। बताया गया कि पंचायत के दो केन्द्रों पर सहायिका   उपस्थित थीं और सेविका के बारे में पूछने पर छुट्टी पर जाने की बात बताई गई । दोनों केन्द्रों पर बच्चे की उपस्थिति बहुत ही कम थी। शेष सभी केन्द्र पर बच्चे उपस्थित थे और सेविका तथा सहायिका उपस्थित थीं।

स्वास्थ्य उपकेंद्र की बात करें तो जहां रोस्टर के अनुसार सी.एच.ओ मो. शकील अख्तर अनुपस्थित थे। वहीं एएनएम अर्चना कुमारी उपस्थित थीं। बताया गया कि मो.शकील छुट्टी पर हैं।

सीओ ने अनुपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों, शिक्षकों एवं सेविका को कड़ी चेतावनी देते हुए अपने कार्यशैली में सुधार लाने को कहा। उन्होंने कहा कि आगे ऐसी लापरवाह कर्मी बख्शे नहीं जाएंगे।   

इधर निरीक्षण पर बुधामा पंचायत में दबी जुबान से ये भी चर्चाऐं हैं कि मुखिया पंकज द्वारा चुन-चुन कर उनके विरोधी लोगों को टारगेट कर परेशान किया जा रहा है। 

औचक निरीक्षण के मौके पर मुखिया पंकज कुमार सिंह, आवास सहायक शंभू पासवान, पंचायत सचिव माया कुमारी, लेखपाल सुनील कुमार, जेई सूरज कुमार, पीआरएस अशोक यादव और राजस्व कर्मचारी हेम कुमार झा भी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

मैया जागरण कार्यक्रम: खाड़ा की मां दक्षिणेश्वरी काली पूजा को लेकर तैयारी जोरों पर, किया जाएगा दो दिवसीय मैया जागरण

खाड़ा की बेटी प्रीति ने नेट परीक्षा में मारी बाजी, मिल रही बधाई

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां