आंधी में गिरी पानी की टंकी,पेय जल को तरस रहे लोग
🔴 सरकार द्वारा चलाई गई महत्वाकांक्षी हर घर,नल जल योजना हो रही फ्लॉप साबित। 🔴 जलमीनार बनीं शोभा की वस्तु,ठप पड़े पेयजल आपूर्ति से ग्रामीण परेशान। रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क। उदाकिशुनगंज /मधेपुरा। मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज प्रखण्ड के पश्चिमी क्षेत्र अंतर्गत बुधामा पंचायत के कई वार्डों ही नहीं, बल्कि विभिन्न पंचायतों में सरकार की नल जल योजना फ्लॉप साबित हो रहा है। 🔴 बुधामा के सरपंच कहते हैं: बुधामा पंचायत के सरपंच सह उदाकिशुनगंज प्रखंड सरपंच संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 'सात निश्चय' का एक प्रमुख हिस्सा नल जल योजना है। जिसका लक्ष्य राज्य के सभी ग्रामीण और शहरी परिवारों को पाइप द्वारा स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है। पर उदाकिशुनगंज के कमोबेश सभी पंचायतों में पेय जल आपूर्ति खराब स्थिति से गुजर रही है। उन्होंने कहा कि बुधामा पंचायत के वार्ड संख्या -09 में वैसे तो वर्षों से जल मीनार लगा दिया गया था पर पेय जल आपूर्ति जनता को एक दिन भी मयस्सर नहीं हो सका। सरपंच मनोज ने कहा कि कुछ दिन पूर्व तेज आई आंधी तुफान में जल मीना...