धर्म-कर्म : महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज का 141वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

🔴 खाड़ा सहित विभिन्न क्षेत्रों में महर्षि मेंही जयंती धूमधाम से मनाई गई।

रिपोर्ट: पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज।

आधुनिक युग के महान संत और संतमत के दैदीप्यमान नक्षत्र सद्गुरु महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज का 141वां जन्मोत्सव उनके अनुयायियों द्वारा अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खाड़ा पंचायत ही नहीं विभिन्न क्षेत्रों में महर्षि मेंही जन्मोत्सव में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने घूमकर महर्षि मेंही व धर्म से संबंधित विभिन्न नारे लगाए।

इसी परिप्रेक्ष्य में सुखासनी वार्ड नंबर 12 स्थित सत्संग मंदिर और खाड़ा बाजार वार्ड नंबर-4 स्थित सत्संग भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में भक्ति और अध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिला। उत्सव का शुभारंभ सुबह सत्संग मंदिर परिसर से एक भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। 

शोभायात्रा सुखासिनी में जहां अमित कुमार,डॉ.अशोक कुमार वहीं खाड़ा में शुशील अग्रवाल व गोपाल केशरी आदि दर्जनों सत्संग प्रेमियों के नेतृत्व में निकाली गई।

सुखासनी से प्रारंभ होकर कोपा और बराही होते हुए पुनः सुखासनी मंदिर परिसर पहुँची। 

इस दौरान "महर्षि मेंहीं अमर रहें" के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। मंदिर परिसर में आयोजित विशेष सत्संग सभा में संतों ने महर्षि जी के जीवन और उनके दर्शन पर प्रकाश डाला। अनुयायियों ने उनके मूल मंत्रों को दोहराते हुए कहा कि मानव तन अनमोल है, इसे व्यर्थ न गंवाएं। सदाचार का पालन करें और पंच पापों व्यभिचार, चोरी, नशा, हिंसा और झूठ से सदैव मनुष्यों को दूर रहना चाहिए। 

जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुदेव के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई, जिसके बाद महाप्रसाद का वितरण हुआ। 

इस आध्यात्मिक समागम में मुख्य रूप से मंजू देवी, संजू देवी, अनिता देवी, फूलकुमारी देवी, अमित कुमार, डॉ अशोक कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और भक्तगण उपस्थित रहे। इस शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल

8 फरवरी को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 तक विभिन्न क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित : विजय कुमार (स.वि.अभि.)