नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष सी.के.झा हुए सम्मानित
🔴 एनजेए के वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष सी.के.झा एवं पत्रकार संजीव कश्यप को महाविद्यालय संस्थापक ने किया अंगवस्त्र और मिथिला पाग से सम्मानित।
रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क/मधेपुरा।
उदाकिशुनगंज अनुमंडल के पुरैनी प्रखंड अंतर्गत कमला राणा साइंस कॉलेज सपरदह में बुधवार को एक शिष्टाचार भेंट में कॉलेज के संस्थापक प्रशांत कुमार ने नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन,बिहार के वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष सी.के.झा एवं पत्रकार संजीव कुमार कश्यप को मिथिला परंपरा के रस्मों के तहत शॉल ओढ़ाकर एवं मैथिल पाग पहनाकर सम्मानित किया।
🔴 एनजेए के वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा:
इस मौके पर वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष सी.के.झा ने संस्थापक प्रशांत कुमार के संबंध में बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में इस सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाके में जो इन्होंने अलख जगाया है, इनकी जितनी भी तारीफ की जाय, वह कम ही मानी जाएगी। उन्होंने कहा कि कॉलेज के संस्थापक प्रशांत जी के सौजन्य से आज के समय में क्षेत्र के सैंकड़ों छात्र-छात्राएं इस डिग्री महाविद्यालय से लाभान्वित हो रहे हैं। सी.के.झा झा ने कहा कि इस कॉलेज के बारे में काफी कुछ जानकारी मिली थी, संयोगवश आज इस परिसर में आने का मौका मिला और देखकर काफी प्रसन्नता भी हुई।
🔴 महाविद्यालय संस्थापक ने बताया :
इस मौके पर कमला राणा साइंस कॉलेज के संस्थापक प्रशांत कुमार ने बताया कि वे इस कॉलेज के चौमुखी विकास एवं बच्चों के सर्वांगीण भविष्य हेतु सतत प्रयत्नशील हैं।
इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या प्रो. अनुप्रिया राज,विकास कुमार, सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक