महारुद्र यज्ञ वार्षिकोत्सव : यज्ञ मंडप पूजन एवं दुग्धाभिषेक के साथ महारूद्र यज्ञ वार्षिकोत्सव खाड़ा में हुआ संपन्न

🔴 1 मई 2026 दिन-शुक्रवार सुबह 9 बजे से आरंभ हुआ यज्ञ मंडप में अनुष्ठान व पूजा-पाठ।

🔴 बाबा भोलेनाथ के अभिषेक व हवन से देर शाम संपन्न हुआ वार्षिकोत्सव।

रिपोर्ट: पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज।

उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा में 1 मई 2026 दिन-शुक्रवार,तिथि-वैशाख शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को महारूद्र यज्ञ का वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ।

वार्षिकोत्सव कार्यक्रम ग्राम पंचायत के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर के नेतृत्व व यज्ञ समिति के अध्यक्ष रघुनंदन मिश्रा के देखरेख में तथा पंडित आचार्य श्री सुमन झा के वेदोच्चारण से संपन्न किया गया।

बताते चलें कि पिछले वर्ष 2025 में वैशाख शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि 2 मई से 12 भी तक हुए ग्यारह दिवसीय महारूद्र यज्ञ संपन्न किया गया था। 

खाड़ा में 2025 में पिछले वर्ष संपन्न हुए ग्यारह दिवसीय महारुद्र यज्ञ के एक वर्ष पूर्ण होने पर मई 2026 में वार्षिकोत्सव का आयोजन संपन्न कराने हेतु 26 अप्रैल 2026 की शाम में बैठक की गई थी। बैठक में विद्वान पंडितों द्वारा वैशाख शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि,1 मई 2026 दिन शुक्रवार का समय तय किया गया।

शुक्रवार को महारुद्र यज्ञ के वार्षिकोत्सव पर पंचायत के युवा मुखिया,महारूद्र यज्ञ समिति के सदस्यों द्वारा कीर्तन-भजन,महादेव का अभिषेक व पूजा-पाठ,हवन आदि कार्यक्रम कर विधिवत संपन्न किया गया।

इस अवसर पर महारूद्र यज्ञ समिति द्वारा सम्मानित धर्मावलंबी एवं महारूद्र यज्ञ समिति के सभी पदाधिकारी,सदस्यगण एवं यजमान को अखबार के माध्यम और पंचायत में डुगडुगी बजवाकर सभी को  आमंत्रित भी किया गया।

वैशाख शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को तय महारूद्र यज्ञ के वार्षिकोत्सव के अवसर पर अमीलाल बबुआ संस्कृत महाविद्यालय के प्रांगण में बने यज्ञ मंडप में महादेव का दुग्धाभिषेक,पूजन,हवन, भजन-कीर्तन में मुख्य यजमान महंत झा,यजमान चंदन कुमार झा, लीलाधर झा,रिंटू झा,विवेक सिंह, संजय झा सहित दर्जनों युगल जोड़ों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में कलश विसर्जित कर प्रसाद वितरण किया गया।

महारुद्र यज्ञ के संपादित वार्षिकोत्सव के शुभ अवसर पर भाजपा नेता सुभाषचंद्र सिंह,रविन्द्र कुमार सिंह,शशिधर झा, चन्द्रानन झा,गोपाल झा,शिवेंद्र सिंह उर्फ माधव सिंह,राघवेन्द्र झा,अनिल झा, सुमन झा,सनोज ठाकुर,दिलीप मेहता,विन्देश्वरी मेहता,अभिनंदन झा,नंदन झा,प्रकाश झा,आयुष झा, सुमित झा, के साथ दर्जनों महिला एवं पुरुष धर्मावलंबी  शामिल रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल

8 फरवरी को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 तक विभिन्न क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित : विजय कुमार (स.वि.अभि.)