संदेश

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

चित्र
 🔴 खाड़ा ने कृष्ण बाबू के रूप में खो दिया एक सौम्य,सरल,ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ शिक्षाविद सह अधिवक्ता  : ध्रुव कुमार ठाकुर (मुखिया)। रिपोर्ट:पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज। उदाकिशुनगंज प्रखंड के पश्चिमी पंचायत खाड़ा में आंगनबाड़ी सेविका माला कुमारी एवं कोचिंग संचालक सह अधिवक्ता सुभाषचन्द्र झा के निधन से लोग मर्माहत हैं। बताते चलें कि शिवकुमार महतो की पत्नी सेविका माला कुमारी उम्र करीब 49 वर्ष जो खाड़ा पंचायत के वार्ड नंबर-1,खाड़ा बरहकोल की आंगनबाड़ी सेविका थी। माला 2004 में सेविका पद पर कार्यरत हुई थी। 21 वर्षों के कार्यकाल में 26/08/2025 को करीब सवा ग्यारह बजे रात्रि को अपने एक पुत्र राजा एवं एक पुत्री प्रियंका को छोड़ भागलपुर के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इस दुनियां से चल वसी। शिवकुमार ने बताया कि इनका स्वास्थ्य विगत कुछ वर्षों से खराब चल रहा था। निधन पर सेविका संघ की प्रखंड अध्यक्षा प्रमीला देवी,संगीता कुमारी,चंदा कुमारी,चंद्रकला कुमारी,अनीता कुमारी,शांति कुमारी,चुन्नी कुमारी, कुमारी अभिलाषा,डिम्पल कुमारी,वंदना कुमारी, उर्मिला देवी,सिहंता देवी सहित दर्जनों सेविका ...

भूमि सुधार विभाग : खाड़ा में राजस्व-महाअभियान शिविर में हजारों रैयतों को जमाबंदी प्रपत्र किए गए वितरित

चित्र
  🔴 16 अगस्त से खाड़ा में आरंभ है राजस्व महाअभियान शिविर । रिपोर्ट: पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज। उ दाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत खाड़ा पंचायत के विकास भवन में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा आयोजित राजस्व महाअभियान के चौथा दिन मंगलवार को काफी भीड़ देखी गई। शिविर के बाबत अंचलाधिकारी हरिनाथ राम ने बताया कि यह अभियान अंचल उदाकिशुनगंज के प्रत्येक पंचायत में माइक्रोप्लान के अनुसार प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मी द्वारा 16 अगस्त 2025 से 20 सितंबर 2025 तक चलाया जाएगा। जिसमें पंचायत के कर्मचारी,विशेष सर्वेक्षण अमीन,पंचायत रोजगार सेवक,विकास मित्र आदि कर्मी  शामिल है। मिल रही जानकारी से राजस्व महाअभियान शिविर में रैयत द्वारा मुख्य रूप से डिजिटाइज्ड जमाबंदी में त्रुटि  सुधार (परिमार्जन), उत्तराधिकार नामांतरण,बंटवारा नामांतरण,छुटी हुई जमाबंदियों को ऑनलाइन कराना आदि कार्य शामिल है। इधर शिविर में पहुंचे खाड़ा पंचायत के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा पंचायतवार जमीन से जुड़े जमाबंदी सुधार,दाखिल-खारिज आवेदन,छुटे हुए जमाबंदी आदि को ऑनलाइन करवाने हेत...

आचार्य निशांतकेतु का जाना अपूर्णीय क्षति, उनका विचार, उनके मूल्य और उनका लेखन सदैव जीवित रहेगा : डॉ. बीरबल झा

चित्र
🔴 एक युगप्रवर्तक साहित्यकार, विद्वान और आध्यात्मिक चिंतक को नमन। लेखक : डॉ. बीरबल झा,लेखक,भाषाविद एवं सांस्कृतिक समाजसेवी सह अध्यक्ष, मिथिलालोक फ़ाउंडेशन एवं प्रबंध निदेशक, ब्रिटिश लिंग्वा। डॉ. बीरबल झा लिखते हैं हृदय भारी है और मन शोकाकुल, क्योंकि आचार्य निशांतकेतु जैसे विलक्षण साहित्यकार और मनीषी अब हमारे बीच नहीं रहे। दिनांक 17 अगस्त 2025, रविवार को गुरुग्राम में उन्होंने अपनी अंतिम साँस ली। वे 90 वर्ष के थे। उनके निधन से भारतीय साहित्य, शिक्षा और सांस्कृतिक चेतना के एक पूरे युग का पटाक्षेप हो गया है। चन्द्रकिशोर पांडेय नाम से जन्मे आचार्य निशांतकेतु केवल एक नाम नहीं थे, वे एक परंपरा थे—ज्ञान, साहित्य और साधना की परंपरा। उनकी जीवन यात्रा बिहार की धरती से प्रारंभ होकर राष्ट्रीय और वैश्विक बौद्धिक क्षितिज तक पहुँची। 🔴 हिंदी साहित्य के शिखर पुरुष : आचार्य निशांतकेतु ने छह दशकों से अधिक के अपने रचनात्मक जीवन में 100 से अधिक पुस्तकों की रचना और संपादन किया। उनकी लेखनी में कविता, कहानी, उपन्यास, निबंध, संस्मरण, व्याकरण, आलोचना, धर्म, पर्यावरण, ज्योतिष और तंत्र जैसी विविध विधाओं का समावे...

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई के पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

चित्र
🔴 भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का मनाई गई पुण्यतिथि। रिपोर्ट :- पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज। भाजपा उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल  अंतर्गत नयानगर शक्ति केंद्र के सिंगारपुर में प्रमोद मिश्रा के आवास पर शनिवार को दिन के तीन बजे भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी जी का सातवीं पुण्यतिथि मनाई गई। श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने की। मंच संचालन प्रमोद पासवान ने की। मुख्य अतिथि के रुप में जिला कार्यसमिति सदस्य सुबोध चौधरी गणगण,भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी चंदन कुमार झा मौजूद थे। कार्यक्रम वन्देमातरम से शुरू हुई तथा सभी उपस्थित सदस्यों ने स्व.प्रधानमंत्री के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके कृतित्व को याद किया। कार्यक्रम के मौके पर जहां भाजपा नेता चंदन कुमार झा ने कहा कि श्रद्धेय भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई ने परमाणु परीक्षण कर एक ऐतिहासिक कार्य कर विश्व को अपनी शक्ति का आभास कराया था। आज भारत को विश्व में हर प्रकार से प्रथम स्थान दिलाए जाने के लिए पार्टी कार्य कर रही है। वहीं भाजपा नेता सुबोध चौधरी ...

सड़क अतिक्रमण : आलमनगर-खाड़ा-माली रोड में अतिक्रमण से राहगीर परेशान, अतिक्रमण से निजात की मांग

चित्र
🔴 सड़क अतिक्रमण बनी समस्या,दे रही दुर्घटना को आमंत्रण। रिपोर्ट: पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज। उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र के आलमनगर-बुधामा-माली सड़क अतिक्रमण को लेकर राहगीर परेशान हैं।सड़क अतिक्रमण से बाहर से आने वाली छोटी व बड़ी गाड़ियों तथा मोटर साइकिल वाहन चालकों के साथ पैदल चल रहे यात्री तक परेशान हो रहे हैं।  इस अतिक्रमण से आए दिन जाम की समस्या और सड़क दुर्घटना देखने को मिल रही है। 🔴खाड़ा चौक कुछ माह पूर्व अतिक्रमण मुक्त कराया गया था : खासकर विधायक प्रतिनिधि सुभाषचन्द्र सिंह एवं सुबोध चौधरी गणगण की बात पर गौर करें तो कुछ माह पूर्व खाड़ा चौक को अंचलाधिकारी हरिनाथ राम द्वारा अन्य वरीय पदाधिकारी के मौजूदगी में अतिक्रमण मुक्त कराया गया था। इसके बाद पुनः दुकानदारों द्वारा धीरे-धीरे अतिक्रमण करने को बढ़ रहे कदम पर विभिन्न अखबारों में खबर प्रकाशित भी हुई थी। जिसको देख स्थानीय प्रशासन हरकत में आई और फिर चौक से अतिक्रमण को हटाया गया।  🔴 सड़क पर गोबर व कुड़े-कचड़े जमा कर किया जा रहा अतिक्रमण: इसके बावजूद खाड़ा चौक अवस्थित विंध्यवासिनी स्थान से सटे दक्षिण भाग में पशुपालकों द्वारा ग...

राजनीति: डोनाल्ड ट्रम्प व नरेन्द्र मोदी के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा निकालेगी जुलूस

चित्र
🔴 संयुक्त किसान मोर्चा,बिहार के तत्वावधान में 13 अगस्त को होगा पुतला दहन और निकालेगी जुलूस। रिपोर्ट : पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज । संयुक्त किसान मोर्चा, बिहार के तत्वावधान में 13 अगस्त को जिला स्तर पर जुलूस निकाला जाएगा। इसकी जानकारी भाकपा जिला किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष सह खाड़ा के भूतपूर्व मुखिया दिगंबर झा ने दी। उन्होंने बताया कि "13 अगस्त 2025" को बहुराष्ट्रीय कंपनियां भारत छोड़ो दिवस मनाया जाएगा। इसके साथ ही संयुक्त किसान मोर्चा, बिहार द्वारा CETA (कॉम्प्रिहेंसिव इकोनोमिक एंड ट्रेड एग्रीमेंट) की प्रतियां जलाए जाएंगे तथा ट्रेक्टर व मोटर वाहन रैलियां भी निकाली जाएगी।  जिला उपाध्यक्ष श्री दिगंबर झा ने कहा कि इस दिन विशेषकर डोनाल्ड ट्रम्प व नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन कार्यक्रम 13 अगस्त को किया जाएगा। उन्होंने किसान मोर्चा द्वारा किसानों और मजदूरों के नाम छपी एक पर्ची दिखाते हुए कहा कि कार्यक्रम में पूरे जिले के किसान एवं मजदूर आएंगे। वितरित पर्ची में सरकारी खरीद में विदेशी कंपनियों को प्रवेश,बड़े एग्री-बिजनेस को फायदा,छोटे किसानों को नुकसान, भारतीय कृषि की अनुरक्षित स्थिति,पिछ...

भारतीय जनता पार्टी के तिरंगा यात्रा सहित अन्य विषयों पर हुई गहन चर्चा, कार्यकर्ताओं का जोश चरम पर

चित्र
🔴 कार्यक्रम में तिरंगा यात्रा,युवा संवाद  एवं युवा मोर्चा द्वारा सम्मान समारोह की गई आयोजित। रिपोर्ट : डेस्क दैनिक आजतक,मधेपुरा। भारतीय जनता पार्टी मधेपुरा के जिला कार्यालय में एक दिवसीय हर-घर तिरंगा यात्रा हेतु बैठक बुधवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के युवा मोर्चा के नव मनोनित जिलाध्यक्ष अजित कुमार सिंह ने की तथा मंच संचालन आइटी सेल जिला संयोजक सुभाष चौहान ने की। बैठक दिन के करीब 1 बजे दिन में आरंभ हुई। बैठक में जिला के कमोबेश सभी प्रखंड से दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता सम्मिलित रहे। बैठक पुष्पांजलि कार्यक्रम तथा वन्दे मातरम् से शुरू हुई।  इसके पश्चात  मंचासीन जिलाध्यक्ष दीपक यादव सहित जिला महामंत्री विवेकानंद सिंह,विनोद कुमार सरदार,राजीव यादव,महिला जिलाध्यक्ष कुमारी साबरमति,आइटी सेल जिला संयोजक सुभाष चौहान तथा अन्य अतिथियों को जहां माला व बुके तथा अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया गया वहीं नव मनोनीत युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह को भी  पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बुके व माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर  ...

भाजपा का एक दिवसीय कार्यशाला खाड़ा में हुई आयोजित

चित्र
🔴 कार्यशाला में नए मतदाता सूची में छुटे मतदाता व नए मतदाता को जोड़े जाने पर विशेष मंत्रणा। रिपोर्ट : उदाकिशुनगंज से पुष्पम कुमार। भारतीय जनता पार्टी का उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल के खाड़ा शक्ति केंद्र में शक्ति केंद्र प्रमुख ललित नारायण ठाकुर के निज आवास पर सोमवार को एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला की अध्यक्षता शक्ति केंद्र प्रमुख ललित नारायण ठाकुर ने की। कार्यशाला करीब 11 बजे दिन में आरंभ हुई। कार्यशाला में खाड़ा शक्ति केंद्र के करीब सभी बूथ अध्यक्ष व बीएलए-2 उपस्थित रहे। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के तौर पर  जिला कार्यसमिति सदस्य चंदन कुमार झा एवं उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह व मंडल महामंत्री रमण कुमार झा की गरिमामई उपस्थिति रही।  इस कार्यशाला में बूथ अध्यक्ष व बीएलए-2 के कार्य पर विस्तृत चर्चा हुई । जिसमें नए वोटर लिस्ट जो 1 अगस्त 25 को चुनाव आयोग द्वारा प्रकाशित किया गया उसमें 70  विधानसभा आलमनगर के खाड़ा पंचायत में नवनिर्मित दो बूथ सहित कुल-10 बूथ पर चर्चा हुई।  कार्यशाला में जिला कार्यसमिति सदस्य चंदन कुमार झा व मंडल अध्यक्ष राजी...

भाजपा नेता सुभाषचन्द्र सिंह व सुबोध चौधरी " गणगण" उच्च माध्यमिक विद्यालय के मनोनीत किए गए प्रतिनिधि, गणमान्यों ने किया स्वागत

चित्र
🔴 खाड़ा शास्त्री स्मारक +2 विद्यालय के सुभाषचंद्र सिंह एवं बुधामा +2 विद्यालय  के सुबोध चौधरी मनोनीत किए गए विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी समिति के विधायक प्रतिनिधि। रिपोर्ट:- नयानगर से संजीव कुमार कश्यप। उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत स्थित शास्त्री स्मारक उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्षेत्रीय विधायक सह बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव ने खाड़ा पंचायत के वार्ड नंबर चार निवासी अवकाश प्राप्त गणमान्य शिक्षक सह भाजपा नेता सुभाष चंद्र सिंह को प्रबंध कार्यकारिणी समिति (10+2) शास्त्री स्मारक उच्च माध्यमिक विद्यालय खाड़ा में अपने प्रतिनिधि के रूप में मनोनीत किया है। वहीं दूसरी ओर बुधामा पंचायत निवासी भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य सह समाजसेवी  भाजपा नेता सुबोध कुमार चौधरी को भी बुधामा पंचायत स्थित (10+2) उच्च विद्यालय का प्रबंध कार्यकारिणी समिति में विधायक प्रतिनिधि के रूप में मनोनीत किए हैं।  इस संदर्भ में क्षेत्रीय विधायक सह बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव ने मधेपुरा के जिला शिक्षा पदाधिकारी को लिखित सूचना देते हुए दोनों विद्यालय के प्रधानाध्यापक स...

भाजपाइयों ने डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का मनाया बलिदान दिवस,दी श्रद्धांजलि

चित्र
🟠 राष्ट्र के लिए जीवन समर्पित करने वाले महामानव को दी गई विनम्र श्रद्धांजलि। 🟠 डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि पर उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किए याद। रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क। उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत में वार्ड नंबर-8 स्थित श्यामानंद झा के निज आवास पर सोमवार 23 जून को करीब ढाई बजे दिन में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम वन्दे मातरम् से प्रारंभ हुई। कार्यक्रम में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर सभी ने बारी-बारी से पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके कृतित्व को याद किए।  इसके साथ ही भाजपा के अनेक कार्यक्रम,संगठन व अन्यान्य विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। जिसमें डा.श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान,एक पेड़ मां के नाम, विकसित भारत संकल्प सभा में शपथ,पंचायत चौपाल में 11 साल बेमिसाल के अन्तर्गत गरीबों की सेवा-वंचितों का सम्मान,व्यापार सुगमता,सस्ती सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं,बूथ सशक्तीकरण कार्यक्रम आदि पर चर्चा की गई। बलिदान दिवस पर यह...

किसान चौपाल: खाड़ा में बुधवार को आयोजित होगी किसान चौपाल कार्यक्रम,होगी उन्नत कृषि पर चर्चा

चित्र
रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क। उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के खाड़ा  पंचायत के खाड़ा बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में 18 जून बुधवार को किसान चौपाल आयोजित की जाएगी। आयोजक कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण "आत्मा मधेपुरा" द्वारा  किसान चौपाल 18 जून 2025 को 11 बजे आयोजित होगी।  इसकी जानकारी खाड़ा पंचायत के किसान सलाहकार अनिल कुमार पाठक ने पत्रकारों को दूरभाष पर दी। उन्होंने कहा कि किसान चौपाल कार्यक्रम खाड़ा पंचायत के खाड़ा बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में आयोजित होगी।  उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों व सभी किसान भाइयों से बुधवार की सुबह 11 बजे  उपस्थित होने की अपील की है।  बताते चलें कि किसान चौपाल में कृषि विभाग के योजना जैसे फसल क्षति डीजल अनुदान एवं बीज वितरण आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।  किसान चौपाल में किसान सलाहकार ने पंचायत के कृषकों को समय पर आने और कृषि से संबंधित समस्या और सुझाव पर चर्चा करने का भी आग्रह किया है।

पेड़ लगाकर रूपेश ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

चित्र
🔴 नयानगर पंचायत में मुखिया प्रतिनिधि रूपेश झा ने किया वृक्षारोपण, मनाया विश्व पर्यावरण दिवस। रिपोर्ट : दैनिक आजतक,उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके  पर उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत नयानगर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रूपेश झा ने वृक्षारोपण किया। मौके पर रूपेश झा ने कहा पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण करना समाज के लिए सराहनीय कदम है। वृक्षारोपण करने से हमारे वर्तमान के साथ भविष्य के लिए पर्यावरण एवं जलवायु संतुलन के लिए उपयोगी है। मानव जीवन पर पर्यावरण प्रदूषण सबसे बड़ा संकट बनकर आया है। ऐसे में आने वाली पीढ़ी के लिए पर्यावरण को अनुकूल बनाने में हर व्यक्ति को अपने आसपास एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। मानव और पर्यावरण एक दूसरे के पूरक हैं। हमारी प्रकृति के विरुद्ध बेवजह पानी बर्बाद करना, वृक्षों की कटाई आदि से पर्यावरण बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इसके लिए मानव समाज को वैश्विक तापमान को नियंत्रित करने, पर्यावरण संरक्षण,शुद्ध हवा,स्वस्थ जीवन के लिए वृक्षारोपण कार्य आवश्यक है।  मौके पर वार्ड सदस्य अरविंद मंडल, नरेश दास,सचिदानंद शर्मा,...

परशुराम जयंती : श्रद्धा और उल्लास के साथ बुधामा में मनाई गई परशुराम जयंती,दी शुभकामनाएं

चित्र
🔴 बुधामा में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर जुटे विप्रवर। रिपोर्ट : पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज। उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बुधामा गांव में भाजपा नेता सुबोध चौधरी उर्फ गणगण के निज आवास पर बुधवार को विष्णु अवतार भगवान परशुराम की  जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जयंती समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में नयानगर मुखिया प्रतिनिधि रूपेश झा,खाड़ा के वर्तमान मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर मौजूद रहे। 🔴 भगवान परशुराम को विप्रों ने अर्पित की पुष्प : सभी ने बारी-बारी से विष्णु अवतार भगवान परशुराम के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके कृतित्व को याद किया। इसके साथ ही उपस्थित विप्रवर ने भगवान परशुराम की जयंती को धर्म पर विजय और अधर्मी के सर्वनाश किए जाने वाले धर्म ध्वजा रक्षक के रूप में मनाया ।  समारोह की अध्यक्षता जहां मुखिया प्रतिनिधि रूपेश झा ने की वहीं मंच संचालन वरिष्ठ पत्रकार चंदन कुमार झा ने किया। सभी गणमान्यों ने भगवान परशुराम जयंती की शुभकामनाएं दी। 🔴 मुख्य अतिथि रूपेश झा ने कहा :  रूपेश झा ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में भगवान परशुराम के जीवन आदर्शों को आज के समाज के लिए ...

भक्ति : खाड़ा बाजार स्थित वीर हनुमान की प्रतिमा स्थापना के वार्षिकोत्सव पर काशी के आचार्य एवं बटुकों द्वारा की गई पूजा-अर्चना व भव्य गंगा महाआरती

चित्र
 🔴 वीर हनुमान जी की दूसरे दिन शुक्रवार को भी काशी के आचार्य द्वारा की गई पूजा-अर्चना एवं गंगा महाआरती। रिपोर्ट : पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज। उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत  वार्ड नंबर-4 खाड़ा बाजार स्थित बजरंग बली मंदिर में एक साल पूर्व स्थाई प्रतिमा स्थापित की गई थी। इसके एक वर्ष पूर्ण होने पर गुरुवार तथा शुक्रवार को शाम के समय पूर्व सरपंच प्रतिनिधि बिनोद मंडल,दुर्गेश मंडल,रंजित मंडल,अनोज मंडल,पवन मंडल सहित दर्जनों युवाओं ने काशी के आचार्य अभिनंदन भारद्वाज को बुलाकर पूजा-आरती कर वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया। हनुमान जी के स्थाई प्रतिमा के स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा के एक साल पूरे होने पर आचार्य अभिनंदन भारद्वाज द्वारा एक सौ आठ लड्डुओं से सहस्त्रार्चन कर विधि विधान से पूजा -अर्चना किया गया। श्री आचार्य ने बताया कि मंदिर के आस पास के वातावरण को शुद्ध करने हेतु कर्पूर युक्त धूप-धूमन से पहले बजरंगबली की आरती की गई। इसके पश्चात काशी के चार वैदिक बटुकों आशुतोष जी,शिवांशु जी,किशन जी,मनीष जी के द्वारा एक सौ एक कर्पूर से युक्त बत्ती से गंगा आरती के तर्ज पर आरती की गई। पुनः शिव तांड...

निधन : खाड़ा के कांग्रेस नेता जवाहर मिश्रा की माता गायत्री मिश्रा नहीं रही,जनप्रतिनिधियों सहित गणमान्यों ने जताया शोक

चित्र
🔴 खाड़ा में ही बुधवार को किया गया अन्तिम संस्कार। रिपोर्ट: पुष्पम कुमार / उदाकिशुनगंज। उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत खाड़ा पंचायत के स्वतंत्रता सेनानी स्व.  नरेश मिश्रा की धर्मपत्नी श्रीमती गायत्री मिश्रा का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वो कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। इनका दाह संस्कार खाड़ा में ही बुधवार को किया गया। बताते चलें कि स्व.गायत्री मिश्रा तीन पुत्रों यथा ज्येष्ठ पुत्र कांग्रेस नेता जवाहर मिश्रा,भरत मिश्रा तथा कनिष्ठ पुत्र रघुनंदन मिश्र को छोड़ दुनियां से चल बसीं। जवाहर मिश्रा की माता गायत्री देवी (99 वर्ष) के निधन से पूरे इलाके में शोक का माहौल व्याप्त है।  जवाहर मिश्रा उर्फ त्रिभुवन मिश्रा ने बताया कि उनकी मां कुछ दिनों से बिमार चल रही थी। इनका इलाज महाराजा उग्रसेन अस्पताल में चल रहा था। उन्होंने कहा कि पिता जी (स्वतंत्रता सेनानी स्व .नरेश मिश्र) करीब 23 वर्ष पहले 2002 में स्वर्गवास हुए थे। स्व. नरेश बाबू तथा स्व.गायत्री  मिश्रा इलाके के प्रतिष्ठित घराने में से एक थे। ये समाज में अपनी अमिट छाप छोड़ इस दुनियां से चल बसे।  मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर क...

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

चित्र
🔴 जेईई मेंस की 2025 की परीक्षा में अंशु ने इडब्ल्यूएस केटेगरी में 11008 रेंक लाया। रिपोर्ट: पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज। कौन कहता है कि आसमां में सुराख नहीं हो सकता,एक पत्थर तो तबियत से उछालों यारों..... । इसे सच साबित कर दिखाया है,खाड़ा वार्ड नंबर-9 का संतोष ठाकुर का बेटा अंशु कुमार ने। उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत खाड़ा पंचायत वार्ड नंबर-9 का रहने वाला अंशु कुमार (18 वर्ष) ने 2025 की जेईई मेंस की परीक्षा में पहले प्रयास में ही सफलता हासिल की है। अंशु भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित परीक्षा 2025 के जेईई मेंस में ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में 11008 रेंक लाया है। अंशु के पिता संतोष ने बताया कि अंशु की इच्छा आगे कंप्यूटर में इंजिनियरिंग करने की है।  बताते चलें कि वर्तमान समय में इनके पिता संतोष ठाकुर खाड़ा में अपने निज आवास पर जेनरल स्टोर की दुकान चलाते हैं। खाड़ा निवासी स्व.महेश्वर ठाकुर का पौत्र अंशु ने जेईई-मेन की परीक्षा पास कर परिवार ही नहीं बल्कि खाड़ा का नाम रौशन किया है। इस सफलता से जहां स्वजनों में खुशी का माहौल है,वहीं जनप्रतिनिधियों सहित गणमान्य ल...

अंबेडकर जयंती : खाड़ा में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती

चित्र
🔴 खाड़ा वार्ड नंबर-7 से निकाली गई प्रभातफेरी,समारोह स्थल शास्त्री स्मारक उच्च माध्यमिक विद्यालय मैदान में समाप्त हुई। 🔴 सामाजिक समरसता के पक्षधर थे डॉ.भीमराव अंबेडकर : प्राचार्य डॉ. जवाहर पासवान। रिपोर्ट : पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज। उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत स्थित शास्त्री स्मारक उच्च माध्यमिक विद्यालय के मैदान में सर्वदलीय समरोह आयोजित कर सोमवार को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता शिक्षक जय प्रकाश राम ने की। 🔴 युवाओं द्वारा निकाली गई प्रभातफेरी: सोमवार सुबह करीब सात बजे खाड़ा वार्ड नंबर-7 से सैकड़ों युवाओं द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई। जो कि पंचायत में भ्रमण करते हुए समारोह स्थल शास्त्री स्मारक उच्च माध्यमिक विद्यालय के मैदान में समाप्त किया गया। 🔴 जनप्रतिनिधियों और अतिथियों ने बाबा के तैल चित्र पर अर्पित की पुष्पांजलि: प्रभातफेरी समाप्त होने के पश्चात करीब एक बजे दिन में पंचायत के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर,सरपंच मुन्नी देवी,उपसरपंच बिजली देवी,जयप्रकाश राम,गणगण चौधरी,चंदन कुमार झा,पूर्व सरपंच ललित नारायण राम,विद्याकर मेहता,पूर्व मुख...

निधन : सेवानिवृत्त शिक्षक मो.अब्बासुद्दीन के निधन से शोक, जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

चित्र
🔴 सेवानिवृत्त शिक्षक मो.अब्बासुद्दीन, जदयू नेता मो.अश्फाक आलम के पिता थे।  रिपोर्ट: पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज। उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत अंतर्गत सुखासिनी वार्ड नंबर 12 निवासी थे  जाने माने सेवानिवृत्त शिक्षक मो.अब्बासुद्दीन।  मो.अब्बास 96 वर्ष की उम्र में गुरुवार को अंतिम सांस ली। उनके निधन से परिवार सहित गांव में मातम छा गया। मोहम्मद अब्बासुद्दीन ने अपने पीछे 2 बेटे व 6 बेटी को छोड़ स्वर्ग सिधार गए। वयोवृद्ध शिक्षक बन्नी बासा (काशनगर) से सेवानिवृत्ति लिए थे।  इधर शुक्रवार को उनके पार्थिव शरीर को सुखासिनी निज आवास पर लाया गया। जहां जुम्मे के नमाज के बाद उनके पार्थिव शरीर को सम्मान के साथ उनके आवास पर मिट्टी में दफन किया गया।  निधनोपरांत खाडा के वर्तमान मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर,सरपंच प्रतिनिधि मंजय प्रसाद सिंह,भाजपा नेता सी.के.झा,नयानगर के पूर्व मुखिया अब्दुल अहद,डॉ. शाहिद, मुर्शिद आलम,हाजी सत्तार,मुमताज आलम, सत्तार आलम,मो.फारूक,मंसूर,मुन्ना आलम,अदूद आलम,नागो मेहता, पैक्स अध्यक्ष कमलेश कुमार झा,भाजपा नेता राजेश रंजन उर्फ सोना,सुबोध चौधरी गणगण सहित सैंकड़...

होली : शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में पुलिस-पत्रकार-पब्लिक ने गले मिलकर मनाया होली महापर्व, क्षेत्रवासियों को दी बधाई

चित्र
🔴 शांतिपूर्ण माहौल में रंगो का पर्व होली हुआ संपन्न, उपद्रवियों पर दिनभर बनी रही पुलिस की पैनी नजर। रिपोर्ट: पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज। उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खाड़ा, बुधामा सहित नयानगर पंचायत में रंगों का पर्व होली  शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गया।  होली पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए उदाकिशुनगंज पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम कर रखा था। सभी चौक-चौराहों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी व बलों की तैनाती की गई थी। यहीं नही नियमित गश्ती दल दिन भर भ्रमण करते रहे। कुछ सादे लिवास में भी पुलिस असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर बनाए हुए थे। गड़बड़ी की सूचना मिलते ही पुलिस को महज कुछ ही पल में दल बल के साथ पहुंचते देखा गया। होली के अवसर पर होलिका-दहन को लेकर भी पुलिस ज्यादा सक्रिय थी। पुलिस की व्यवस्था ऐसी थी कि परिंदा भी पर न मार सके। इधर होली को ले सुबह से ही बच्चे,बूढ़े,जवान और महिलाएं जश्न में डूबे रहे। हर कोई एक दूसरे को रंग-गुलाल लगा मुबारकबाद दे रहे थे। वहीं छोटे बच्चे अपने मित्रों के साथ पिचकारी भरकर खूब रंगों का मजा लिया।  इधर ...

निधन :103 वर्षीय अड़हुल देवी के निधन पर जनप्रतिनिधियों सहित गणमान्य लोगों ने जताया शोक

चित्र
🔴 पंडित सह सेवानिवृत्त प्रोफेसर मोहनानंद झा की सास अड़हुल देवी के निधन से शोक। रिपोर्ट : पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)।  उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत निवासी क्षेत्र के जाने माने विद्वान पंडित सह सेवानिवृत्त प्रोफेसर मोहनानंद झा की सास अड़हुल देवी का पिछले दिनों हुए निधन पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित गणमान्य लोगों ने गहरा शोक जताया है। 103 वर्षीय अड़हुल देवी सहरसा जिला के सोनवर्षा प्रखंड के बसनही थाना अंतर्गत बड़गांव पंचायत निवासी स्व.बनखंडी झा की धर्मपत्नी थी।अड़हुल देवी अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ चल बसी।  उनकी बेटियां देवता झा, रुक्मणि देवी, हीरा झा, आभा झा,ज्येष्ठ पुत्र पंडित घनानंद झा,कनिष्ठ पुत्र खुरखुर झा, पोता सेठी,राजा, नीतीश,नटवर,बमबम, नाती राजू,राकेश, पप्पू,सोनू,मनमन,गगन, श्रवण सहित नातिन गुड़िया,दीपमाला, वेदवती,शीला,निक्की सहित सभी सदस्यों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।  क्षेत्र के जाने माने आचार्य मोहनानंद झा ने बताया कि दिवंगत अड़हुल देवी हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती थीं। उनके निधन से क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। ...