सड़क अतिक्रमण : आलमनगर-खाड़ा-माली रोड में अतिक्रमण से राहगीर परेशान, अतिक्रमण से निजात की मांग

🔴 सड़क अतिक्रमण बनी समस्या,दे रही दुर्घटना को आमंत्रण।


रिपोर्ट: पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज।

उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र के आलमनगर-बुधामा-माली सड़क अतिक्रमण को लेकर राहगीर परेशान हैं।सड़क अतिक्रमण से बाहर से आने वाली छोटी व बड़ी गाड़ियों तथा मोटर साइकिल वाहन चालकों के साथ पैदल चल रहे यात्री तक परेशान हो रहे हैं। 

इस अतिक्रमण से आए दिन जाम की समस्या और सड़क दुर्घटना देखने को मिल रही है।

🔴खाड़ा चौक कुछ माह पूर्व अतिक्रमण मुक्त कराया गया था :

खासकर विधायक प्रतिनिधि सुभाषचन्द्र सिंह एवं सुबोध चौधरी गणगण की बात पर गौर करें तो कुछ माह पूर्व खाड़ा चौक को अंचलाधिकारी हरिनाथ राम द्वारा अन्य वरीय पदाधिकारी के मौजूदगी में अतिक्रमण मुक्त कराया गया था। इसके बाद पुनः दुकानदारों द्वारा धीरे-धीरे अतिक्रमण करने को बढ़ रहे कदम पर विभिन्न अखबारों में खबर प्रकाशित भी हुई थी। जिसको देख स्थानीय प्रशासन हरकत में आई और फिर चौक से अतिक्रमण को हटाया गया। 

🔴 सड़क पर गोबर व कुड़े-कचड़े जमा कर किया जा रहा अतिक्रमण:

इसके बावजूद खाड़ा चौक अवस्थित विंध्यवासिनी स्थान से सटे दक्षिण भाग में पशुपालकों द्वारा गोबर और  कूड़े-कचड़े को फेंककर सड़कों पर ढ़ेर लगाकर सड़कों को जाम किए जाने का मामला सामने आया है। इसके साथ ही खाड़ा चौक सहित अन्य जगहों पर भी कूड़े का अंबार लगा हुआ देखा जा सकता है जो कि भारत सरकार व बिहार सरकार के स्वच्छ भारत मिशन पर कड़ारा तमाचा है।

🔴 खाड़ा चौक पर शौचालय व यात्री शेड का अभाव:

बात करें खाड़ा चौक की तो यात्रियों का कहना है कि खाड़ा चौक पर न तो यात्री शेड ही है और ना ही शौचालय की व्यवस्था। खासकर महिला अपने बच्चे के साथ यात्रा करती हुई बराबर परेशान देखी जाती है।

🔴 खाड़ा चौक पर कुड़े- कचड़े के दुर्गंध से लोग परेशान:

खाड़ा चौक तथा आसपास कूड़े-कचड़े के ढ़ेर ने क्षेत्र में दुर्गंध और बदबू पैदा कर वातावरण को दूषित करने में अहम भूमिका निभाई है। आसपास के लोगों का चलना-फिरना और यात्रा करना बीमारी को आमंत्रित करने के बराबर समझा जा सकता है।

बिहार सरकार जहां एक ओर सड़क चौड़ीकरण तथा नए-नए सड़क बनाकर टोले व गांव की कनेक्टिविटी को शहर से जोड़ रहीं है वहीं आम-आवाम सड़क पर कूड़ा-कचड़ा व गोबर का ढ़ेर लगाकर इसे अतिक्रमित कर रहे हैं। लोगों को सुगम यात्रा हेतु जहां सड़क जाम से निजात मिलनी चाहिए वहीं सड़क को अनावश्यक कूड़ा-कचड़ा व गोबर को फेककर तथा पशुओं को सड़क पर बांधकर इसे अतिक्रमित किया जा रहा है। जिससे यात्रियों को यात्रा में अनावश्यक समय व जद्दोजहद करना पर रहा है। 

इससे पहले इस सड़क पर कई राहगीरों की गाड़ियों की भिड़ंत से जान भी गंवानी पड़ी है। यात्रा के दौरान लोगों से मोटर साइकिल वाहन चालकों,बस चालकों तथा पैदल राहगीरों में नोक-झोंक भी होती दिखी है। जिसे किसी तरह समझा-बुझाकर स्थानीय लोगों द्वारा हल करवाया गया बताया जा रहा है।

आसपास के लोगों की माने तो कुछ लोग अपनी जमीन सड़क में होने का वजह बताकर इसे अतिक्रमित करने की भी बात कर रहे हैं। 

🔴 अतिक्रमण मुक्ति हेतु पदाधिकारी से हुई मांग:

उक्त अतिक्रमण को हटाए जाने को लेकर विधायक प्रतिनिधि सह भाजपा नेता सुभाषचन्द्र सिंह कहते हैं कि वरीय पदाधिकारी द्वारा सड़क की पैमाईश की अनुमति देकर इसे अविलंब मुक्त कराने की जरूरत है।

सड़क अतिक्रमण को लेकर खाड़ा के  मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर,सरपंच मुन्नी देवी,भूतपूर्व मुखिया दिगम्बर झा,भाजपा जिला युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी चंदन कुमार झा,भाजपा नेता सह जिला कार्यसमिति सदस्य सुबोध चौधरी "गणगण",सरपंच प्रतिनिधि मंजय सिंह आदि ने अनुमंडलाधिकारी व अंचलाधिकारी से त्वरित व सख्त कार्रवाई की मांग की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल

8 फरवरी को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 तक विभिन्न क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित : विजय कुमार (स.वि.अभि.)