निधन : सेवानिवृत्त शिक्षक मो.अब्बासुद्दीन के निधन से शोक, जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

🔴 सेवानिवृत्त शिक्षक मो.अब्बासुद्दीन, जदयू नेता मो.अश्फाक आलम के पिता थे। 

रिपोर्ट: पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज।

उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत अंतर्गत सुखासिनी वार्ड नंबर 12 निवासी थे  जाने माने सेवानिवृत्त शिक्षक मो.अब्बासुद्दीन। 

मो.अब्बास 96 वर्ष की उम्र में गुरुवार को अंतिम सांस ली। उनके निधन से परिवार सहित गांव में मातम छा गया। मोहम्मद अब्बासुद्दीन ने अपने पीछे 2 बेटे व 6 बेटी को छोड़ स्वर्ग सिधार गए। वयोवृद्ध शिक्षक बन्नी बासा (काशनगर) से सेवानिवृत्ति लिए थे। 

इधर शुक्रवार को उनके पार्थिव शरीर को सुखासिनी निज आवास पर लाया गया। जहां जुम्मे के नमाज के बाद उनके पार्थिव शरीर को सम्मान के साथ उनके आवास पर मिट्टी में दफन किया गया। 

निधनोपरांत खाडा के वर्तमान मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर,सरपंच प्रतिनिधि मंजय प्रसाद सिंह,भाजपा नेता सी.के.झा,नयानगर के पूर्व मुखिया अब्दुल अहद,डॉ. शाहिद, मुर्शिद आलम,हाजी सत्तार,मुमताज आलम, सत्तार आलम,मो.फारूक,मंसूर,मुन्ना आलम,अदूद आलम,नागो मेहता, पैक्स अध्यक्ष कमलेश कुमार झा,भाजपा नेता राजेश रंजन उर्फ सोना,सुबोध चौधरी गणगण सहित सैंकड़ों लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

खाड़ा बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल का हुआ तबादला,हुआ भव्य विदाई समारोह