भाजपा का एक दिवसीय कार्यशाला खाड़ा में हुई आयोजित
🔴 कार्यशाला में नए मतदाता सूची में छुटे मतदाता व नए मतदाता को जोड़े जाने पर विशेष मंत्रणा।
रिपोर्ट : उदाकिशुनगंज से पुष्पम कुमार।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला कार्यसमिति सदस्य चंदन कुमार झा एवं उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह व मंडल महामंत्री रमण कुमार झा की गरिमामई उपस्थिति रही।
इस कार्यशाला में बूथ अध्यक्ष व बीएलए-2 के कार्य पर विस्तृत चर्चा हुई । जिसमें नए वोटर लिस्ट जो 1 अगस्त 25 को चुनाव आयोग द्वारा प्रकाशित किया गया उसमें 70 विधानसभा आलमनगर के खाड़ा पंचायत में नवनिर्मित दो बूथ सहित कुल-10 बूथ पर चर्चा हुई।
कार्यशाला में जिला कार्यसमिति सदस्य चंदन कुमार झा व मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने खाड़ा में नए दो बूथ बनाने पर भी चर्चा किए। उन्होंने कहा कि सभी बीएलए व बूथ अध्यक्ष को नए वोटर लिस्ट उपलब्ध करा दी गई है। उसको लेकर अपने-अपने बूथों पर देखें किसका नाम जुड़ा नहीं है। नए वोटरों को जोड़ने हेतु बीएलओ को आवेदन देकर मतदाता सूची में नाम शामिल करने हेतु मतदाता को सहयोग करना है। ये कार्य अनिवार्य रुप से करें। चंदन कुमार झा ने सभी बूथ अध्यक्षों को अपने-अपने बूथ पर बैठक आयोजित करने का भी आग्रह किया। कार्यशाला में विशेषकर मतदाता सूची में छुटे मतदाता को आवेदन दिलवाकर नाम जुड़वाने पर गहन चर्चा की गई।
इस अवसर पर शक्ति केंद्र प्रमुख ललित नारायण ठाकुर,बूथ अध्यक्ष नागो मेहता,ज्योतिष झा,प्रमोद पासवान, रंजित कुमार ठाकुर,मिट्ठन ऋषिदेव, बीएलए-2 प्रेम कुमार वर्मा,नीरज कुमार झा,आदित्य ठाकुर,राजीव कुमार सिंह,प्रकाश झा सहित अन्य उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक