भारतीय जनता पार्टी के तिरंगा यात्रा सहित अन्य विषयों पर हुई गहन चर्चा, कार्यकर्ताओं का जोश चरम पर

🔴 कार्यक्रम में तिरंगा यात्रा,युवा संवाद  एवं युवा मोर्चा द्वारा सम्मान समारोह की गई आयोजित।

रिपोर्ट : डेस्क दैनिक आजतक,मधेपुरा।

भारतीय जनता पार्टी मधेपुरा के जिला कार्यालय में एक दिवसीय हर-घर तिरंगा यात्रा हेतु बैठक बुधवार को आयोजित की गई।


बैठक की अध्यक्षता भाजपा के युवा मोर्चा के नव मनोनित जिलाध्यक्ष अजित कुमार सिंह ने की तथा मंच संचालन आइटी सेल जिला संयोजक सुभाष चौहान ने की।


बैठक दिन के करीब 1 बजे दिन में आरंभ हुई। बैठक में जिला के कमोबेश सभी प्रखंड से दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता सम्मिलित रहे। बैठक पुष्पांजलि कार्यक्रम तथा वन्दे मातरम् से शुरू हुई। 

इसके पश्चात  मंचासीन जिलाध्यक्ष दीपक यादव सहित जिला महामंत्री विवेकानंद सिंह,विनोद कुमार सरदार,राजीव यादव,महिला जिलाध्यक्ष कुमारी साबरमति,आइटी सेल जिला संयोजक सुभाष चौहान तथा अन्य अतिथियों को जहां माला व बुके तथा अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया गया वहीं नव मनोनीत युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह को भी  पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बुके व माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर  जिला अध्यक्ष दीपक यादव की गरिमामई उपस्थिति रही। 

मुख्य अतिथि सह मुख्य वक्ता के रूप में जिलाध्यक्ष दीपक यादव ने 10 अगस्त 2025 से 15 अगस्त 2025 तक के प्रत्येक दिन के सभी कार्यक्रमों के विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने शहीद स्थल ,स्मारक तथा स्वतंत्रता आन्दोलन से जुड़े स्थानों पर स्वच्छता हेतु साफ़-सफाई व पुष्पांजलि कार्यक्रम सहित अन्य कार्यक्रम हेतु प्रभारी व तिथि निर्धारित करने को भी कहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नव मनोनीत युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह ने सभी उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को 10 अगस्त से 15 अगस्त तक जिला से लेकर मंडल व शक्ति केंद्र तथा बूथ तक कार्यक्रम को सही समय पर आयोजित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आगामी 10 अगस्त से 14 अगस्त तक प्रत्येक मंडल में तिरंगा यात्रा,12 से 14 अगस्त तक स्वच्छता अभियान चलाना,13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा फहराने के साथ ही संस्थानों पर तिरंगा फहराना, प्रत्येक मंडल में युद्धवीरों,शहीदों,सैनिकों, पुलिसकर्मियों के घर पहुंचकर उनके परिजनों को सम्मानित करना,14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस पर मौन जूलूस निकालना तथा 15 अगस्त को सभी संस्थानों पर फहराए गए झंडे को शाम में सम्मानपूर्वक नीचे उतारने सहित अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की। अजित सिंह ने कहा कि सभी कार्यक्रमों में युवा मोर्चा तथा महिला मोर्चा की भागीदारी आवश्यक है।

 
इस अवसर पर जिला महामंत्री विवेकानंद सिंह,जिला कार्य समिति सदस्य सह जिला युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी सह आइटी सेल के जिला सह-संयोजक चंदन कुमार झा,जिला कार्य समिति सदस्य सुबोध चौधरी गणगण, बिनोद कुमार सरदार, राजीव यादव, राहुल कुमार राय सहित अन्य ने बारी-बारी से अपनी बात रखी।


इस अवसर पर रमण कुमार झा,मालिक राय,सुबोध कुमार निषाद,कंचन कुमार,सुनील सिंह,इंद्रभूषण कुमार,मनीष कुमार,सतीश मंडल, सुनील शर्मा,प्रमोद पोद्दार, रमेश कुमार, बलराम मेहता, सुभाष शर्मा,नवीन कुमार, संजय कुमार, ज्योति प्रकाश,गौरव सिंह,गोपाल सिंह,धीरज कुमार शर्मा,जय प्रकाश यादव,रमण कुमार सिंह,गुंजन कुमारी,सपना देवी,नीतू कुमारी,देवता देवी,किरण देवी सहित दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

खाड़ा बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल का हुआ तबादला,हुआ भव्य विदाई समारोह