भाजपा नेता सुभाषचन्द्र सिंह व सुबोध चौधरी " गणगण" उच्च माध्यमिक विद्यालय के मनोनीत किए गए प्रतिनिधि, गणमान्यों ने किया स्वागत
🔴 खाड़ा शास्त्री स्मारक +2 विद्यालय के सुभाषचंद्र सिंह एवं बुधामा +2 विद्यालय के सुबोध चौधरी मनोनीत किए गए विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी समिति के विधायक प्रतिनिधि।
रिपोर्ट:- नयानगर से संजीव कुमार कश्यप।
उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत स्थित शास्त्री स्मारक उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्षेत्रीय विधायक सह बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव ने खाड़ा पंचायत के वार्ड नंबर चार निवासी अवकाश प्राप्त गणमान्य शिक्षक सह भाजपा नेता सुभाष चंद्र सिंह को प्रबंध कार्यकारिणी समिति (10+2) शास्त्री स्मारक उच्च माध्यमिक विद्यालय खाड़ा में अपने प्रतिनिधि के रूप में मनोनीत किया है।
वहीं दूसरी ओर बुधामा पंचायत निवासी भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य सह समाजसेवी भाजपा नेता सुबोध कुमार चौधरी को भी बुधामा पंचायत स्थित (10+2) उच्च विद्यालय का प्रबंध कार्यकारिणी समिति में विधायक प्रतिनिधि के रूप में मनोनीत किए हैं।
इस संदर्भ में क्षेत्रीय विधायक सह बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव ने मधेपुरा के जिला शिक्षा पदाधिकारी को लिखित सूचना देते हुए दोनों विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित संबंधित मनोनीत प्रतिनिधि को भी अपने स्तर से सूचना देने हेतु आग्रह किया है।
वहीं दूसरी ओर क्षेत्रीय विधायक सह बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव द्वारा इन दोनों शिक्षा प्रेमी नेताओं को विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी समिति में प्रतिनिधि मनोनीत किए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।
भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य चंदन कुमार झा,खाड़ा शक्ति केंद्र प्रमुख ललित नारायण ठाकुर,ग्रामीण चिकित्सक अमर कुमार अमर,रविन्द्र सिंह उर्फ बौवा,मोती प्रसाद सिंह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों एवं नेताओं ने दोनों मनोनीत प्रतिनिधि को प्रसन्नता व्यक्त करते हुए फूल माला पहनाकर स्वागत किया तथा बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।
नेताओं ने कहा कि इन दोनों विधायक प्रतिनिधि के मनोनयन से विद्यालय विकास सहित पठन-पाठन व अन्य प्रमुख कार्यों को समुचित गति मिलेगी। दोनों के मनोनयन पर क्षेत्रीय विधायक सह बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव का सभी ने आभार व्यक्त किया।
इस मनोनयन पर जदयू के वरीय नेता सह आलमनगर के जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि चंद्रशेखर सिंह आजाद,भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह,पूर्व मुखिया सुनील कुमार सिंह,मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर,सरपंच मुन्नी देवी,सरपंच प्रतिनिधि मंजय प्रसाद सिंह,भाजपा नेता कुमार राजेश रंजन सोना,पैक्स अध्यक्ष कमलेश झा,मुन्नी देवी,रंजू देवी,दिलीप मेहता,पूर्व सरपंच प्रतिनिधि बिनोद मंडल,सुभाष चंद्र झा ( कृष्ण झा),इंद्रदेव प्रसाद सिंह,अमर सिंह,मो.अश्फाक आलम, कांग्रेस नेता जवाहर मिश्रा, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना पासवान,बुधामा पंचायत के गणमान्य सेवानिवृत्त प्रो.अमरनाथ झा (लाल बाबू),सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, वरीय अधिवक्ता आदित्यनाथ झा, पूर्व सरपंच डॉ.मुकेश कुमार सिंह,उमेश मंडल ,नीरज झा, कुणाल सिंह,श्याम मंडल,नवकांत झा,शशिशेखर मिश्र, विजय मिश्र, मुरारी झा, के सी पासवान, गोपी मुखिया, मदन मुखिया,अमरेंद्र मुखिया, पूर्व मुखिया रितेश सिंह रितु सहित कई गणमान्य लोगों एवं कार्यकर्ताओं ने इसके लिए क्षेत्रीय विधायक का आभार प्रकट किया है।
Comments
Post a Comment
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक