परशुराम जयंती : श्रद्धा और उल्लास के साथ बुधामा में मनाई गई परशुराम जयंती,दी शुभकामनाएं
🔴 बुधामा में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर जुटे विप्रवर।
रिपोर्ट : पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज।
उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बुधामा गांव में भाजपा नेता सुबोध चौधरी उर्फ गणगण के निज आवास पर बुधवार को विष्णु अवतार भगवान परशुराम की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
जयंती समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में नयानगर मुखिया प्रतिनिधि रूपेश झा,खाड़ा के वर्तमान मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर मौजूद रहे।
🔴 भगवान परशुराम को विप्रों ने अर्पित की पुष्प :
सभी ने बारी-बारी से विष्णु अवतार भगवान परशुराम के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके कृतित्व को याद किया। इसके साथ ही उपस्थित विप्रवर ने भगवान परशुराम की जयंती को धर्म पर विजय और अधर्मी के सर्वनाश किए जाने वाले धर्म ध्वजा रक्षक के रूप में मनाया । समारोह की अध्यक्षता जहां मुखिया प्रतिनिधि रूपेश झा ने की वहीं मंच संचालन वरिष्ठ पत्रकार चंदन कुमार झा ने किया। सभी गणमान्यों ने भगवान परशुराम जयंती की शुभकामनाएं दी।
🔴 मुख्य अतिथि रूपेश झा ने कहा :
रूपेश झा ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में भगवान परशुराम के जीवन आदर्शों को आज के समाज के लिए प्रासंगिक बताया।
🔴 मुख्य अतिथि ध्रुव कुमार ठाकुर ने कहा:
श्री ध्रुव कुमार ठाकुर ने कहा कि भगवान परशुराम को केवल उनके जयंती पर याद करने से उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि देनी नहीं होगी। बल्कि इस दिन को असत्य पर सत्य की जीत के रुप में याद रखकर आगे बढ़ने की जरूरत है। मुखिया ध्रुव ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन हमें सिखाता है कि जब भी अन्याय हो, हमें सत्य और धर्म के मार्ग पर चलकर उसका विरोध करना चाहिए। सभी लोग उनके बताए गए रास्ते पर चलें। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम जी भगवान विष्णु के अवतार हैं।
🔴 वरिष्ठ पत्रकार चंदन कुमार झा ने कहा :
वरिष्ठ पत्रकार चंदन कुमार झा ने अत्यंत प्रभावशाली ढंग से धार्मिक ग्रंथों के अनुसार परशुराम के जीवनी और कृतित्व पर प्रकाश डाला। इन्होंने अपनी ओजस्वी वाणी से पूरे समारोह में एक नई ऊर्जा उत्पन्न कर दिया। श्री झा ने कहा कि ब्राह्मणों को अपनी शिक्षा के साथ वेद,शास्त्र और धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन जारी रखना होगा तब ही समाज में सनातन धर्म को हम आगे बढ़ाने में कामयाब होंगे। उन्होंने कहा कि परशुराम ने धर्म की रक्षा हेतु अधर्मियों का कई बार संहार किया। ये किसी विशेष जाति नहीं इन्हें भगवान विष्णु के छठे अवतार के रुप में लोग जानते हैं। झा ने कहा कि आज के दिन उपस्थित विप्र यह संकल्प लें कि शिक्षा में पिछड़े,कमजोर,गरीब और अन्य तरह के लोगों को सभी मिलकर या व्यक्तिगत रूप से सहयोग कर आगे बढ़ने में हमें सहयोग करना आज के दिन सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने प्रत्येक साल इनके जयंती को मनाने हेतु सभी उपस्थित सदस्यों से आग्रह किया।
🔴 भाजपा नेता सुबोध चौधरी ने कहा:
इधर सुबोध चौधरी ने कहा कि भगवान परशुराम केवल एक योद्धा ही नहीं, बल्कि धर्म,न्याय और सत्य के प्रतीक थे। उन्होंने अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध जीवनभर संघर्ष किया और समाज को धर्मपरायणता का संदेश दिया।
इसके साथ ही बारी-बारी से ललित नारायण ठाकुर,ललन मिश्रा व अन्य गणमान्यों ने भगवान परशुराम के कृतित्व को याद किया।
🔴 पहलगाम में शहीद हुए लोगों के लिए श्रद्धांजलि भी दी :
कार्यक्रम के दौरान पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन भी रखा गया। इस हमले की निंदा करते हुए उपस्थित सदस्यों ने सरकार से आतंकवादियों को जड़ से मिटाने के लिए कठोर कदम उठाने की आवाज उठाई।
कार्यक्रम में शशिशेखर मिश्र,विनय भूषण झा,बचनेश्वर झा,पंकज झा,नीरज झा, अमरेंद्र मिश्रा,ललित नारायण ठाकुर,मुरारी झा,संजीव झा,नंदन झा,लक्की झा,निखिल झा,ज्योतिष झा,राजा झा,सुमित झा,बालाजी,दीपक ठाकुर,विजय मिश्र,प्रशांत कुमार,विजय मिश्र सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक