भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई के पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
🔴 भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का मनाई गई पुण्यतिथि।
रिपोर्ट :- पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज।
भाजपा उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल अंतर्गत नयानगर शक्ति केंद्र के सिंगारपुर में प्रमोद मिश्रा के आवास पर शनिवार को दिन के तीन बजे भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी जी का सातवीं पुण्यतिथि मनाई गई।
श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने की। मंच संचालन प्रमोद पासवान ने की।
मुख्य अतिथि के रुप में जिला कार्यसमिति सदस्य सुबोध चौधरी गणगण,भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी चंदन कुमार झा मौजूद थे।
इस अवसर पर खाड़ा बूथ अध्यक्ष प्रमोद पासवान,मिट्ठन ऋषिदेव, रंजीत कुमार ठाकुर, राजकिशोर राम, ज्योतिष झा, बीएलए दिलीप मेहता,सुबोध झा,नुनूलाल ऋषिदेव,कैलाश सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक