राजनीति: डोनाल्ड ट्रम्प व नरेन्द्र मोदी के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा निकालेगी जुलूस

🔴 संयुक्त किसान मोर्चा,बिहार के तत्वावधान में 13 अगस्त को होगा पुतला दहन और निकालेगी जुलूस।

रिपोर्ट : पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज ।

संयुक्त किसान मोर्चा, बिहार के तत्वावधान में 13 अगस्त को जिला स्तर पर जुलूस निकाला जाएगा। इसकी जानकारी भाकपा जिला किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष सह खाड़ा के भूतपूर्व मुखिया दिगंबर झा ने दी। उन्होंने बताया कि "13 अगस्त 2025" को बहुराष्ट्रीय कंपनियां भारत छोड़ो दिवस मनाया जाएगा।

इसके साथ ही संयुक्त किसान मोर्चा, बिहार द्वारा CETA (कॉम्प्रिहेंसिव इकोनोमिक एंड ट्रेड एग्रीमेंट) की प्रतियां जलाए जाएंगे तथा ट्रेक्टर व मोटर वाहन रैलियां भी निकाली जाएगी। 

जिला उपाध्यक्ष श्री दिगंबर झा ने कहा कि इस दिन विशेषकर डोनाल्ड ट्रम्प व नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन कार्यक्रम 13 अगस्त को किया जाएगा। उन्होंने किसान मोर्चा द्वारा किसानों और मजदूरों के नाम छपी एक पर्ची दिखाते हुए कहा कि कार्यक्रम में पूरे जिले के किसान एवं मजदूर आएंगे। वितरित पर्ची में सरकारी खरीद में विदेशी कंपनियों को प्रवेश,बड़े एग्री-बिजनेस को फायदा,छोटे किसानों को नुकसान, भारतीय कृषि की अनुरक्षित स्थिति,पिछले एफटीए से सबक नहीं लेना,संसदीय निगरानी का पूर्ण अभाव जैसे कई मुद्दों का उल्लेख किया गया  है। 

संयुक्त किसान मोर्चा,बिहार के इस जुलूस में अखिल भारतीय किसान महासभा,बिहार राज्य किसान सभा, क्रांतिकारी किसान युनियन सहित दर्जनों युनियन के भाग लेने की बातें बताई जा रही है।

आगामी रैली व कार्यक्रम को सफल बनाने में भाकपा जिला उपाध्यक्ष दिगंबर झा,भाकपा अंचल मंत्री प्रमोद सिंह, उमाकांत सिंह,अरुण तांती,लूरी राम,लालकुन राम,सच्चिदानंद शर्मा, सुभाषचन्द्र झा सहित दर्जनों कार्यकर्ता तन-मन-धन से जुटे हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

खाड़ा बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल का हुआ तबादला,हुआ भव्य विदाई समारोह