किसान चौपाल: खाड़ा में बुधवार को आयोजित होगी किसान चौपाल कार्यक्रम,होगी उन्नत कृषि पर चर्चा

रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।

उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के खाड़ा  पंचायत के खाड़ा बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में 18 जून बुधवार को किसान चौपाल आयोजित की जाएगी।

आयोजक कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण "आत्मा मधेपुरा" द्वारा  किसान चौपाल 18 जून 2025 को 11 बजे आयोजित होगी। 

इसकी जानकारी खाड़ा पंचायत के किसान सलाहकार अनिल कुमार पाठक ने पत्रकारों को दूरभाष पर दी। उन्होंने कहा कि किसान चौपाल कार्यक्रम खाड़ा पंचायत के खाड़ा बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में आयोजित होगी। 

उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों व सभी किसान भाइयों से बुधवार की सुबह 11 बजे  उपस्थित होने की अपील की है। 

बताते चलें कि किसान चौपाल में कृषि विभाग के योजना जैसे फसल क्षति डीजल अनुदान एवं बीज वितरण आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। किसान चौपाल में किसान सलाहकार ने पंचायत के कृषकों को समय पर आने और कृषि से संबंधित समस्या और सुझाव पर चर्चा करने का भी आग्रह किया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल

8 फरवरी को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 तक विभिन्न क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित : विजय कुमार (स.वि.अभि.)