अंबेडकर जयंती : खाड़ा में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती
🔴 खाड़ा वार्ड नंबर-7 से निकाली गई प्रभातफेरी,समारोह स्थल शास्त्री स्मारक उच्च माध्यमिक विद्यालय मैदान में समाप्त हुई।
🔴 सामाजिक समरसता के पक्षधर थे डॉ.भीमराव अंबेडकर : प्राचार्य डॉ. जवाहर पासवान।
रिपोर्ट : पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज।
उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत स्थित शास्त्री स्मारक उच्च माध्यमिक विद्यालय के मैदान में सर्वदलीय समरोह आयोजित कर सोमवार को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता शिक्षक जय प्रकाश राम ने की।
🔴 युवाओं द्वारा निकाली गई प्रभातफेरी:
सोमवार सुबह करीब सात बजे खाड़ा वार्ड नंबर-7 से सैकड़ों युवाओं द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई। जो कि पंचायत में भ्रमण करते हुए समारोह स्थल शास्त्री स्मारक उच्च माध्यमिक विद्यालय के मैदान में समाप्त किया गया।
🔴 जनप्रतिनिधियों और अतिथियों ने बाबा के तैल चित्र पर अर्पित की पुष्पांजलि:
प्रभातफेरी समाप्त होने के पश्चात करीब एक बजे दिन में पंचायत के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर,सरपंच मुन्नी देवी,उपसरपंच बिजली देवी,जयप्रकाश राम,गणगण चौधरी,चंदन कुमार झा,पूर्व सरपंच ललित नारायण राम,विद्याकर मेहता,पूर्व मुखिया प्रतिनिधि विजय कुमार"मुन्ना", प्रमोद अंबेडकर,गौतम कुमार राम,विलास राम,मनोज राम,रणवीर,राजकिशोर राम,अशोक राम,संजय राम,सहित दर्जनों गणमान्य लोगों ने बाबा साहब के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें याद किया। समारोह के मौके पर सभी उपस्थित सदस्यों ने बारी-बारी से अंबेडकर के तैलीय चित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर बाबा साहब को याद किया।
🔴 मंच पर उपस्थित अतिथियों का किया गया भव्य स्वागत:
समारोह के मौके पर जनप्रतिनिधियों व मुख्य अतिथियों तथा गणमान्यों का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके साथ ही अबीर भी लगाया गया।
🔴 मुखिया ध्रुव ने कहा:
समारोह के संबोधन के क्रम में मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने बाबा साहब के जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब का सपना तब ही साकार होगा जब सभी निर्जन व गरीब लोगों के बच्चे विद्यालय जाएंगे और शिक्षित होंगे।श्री ठाकुर ने सभी उपस्थित अभिभावकों से बच्चों के शिक्षा पर जोर देने हेतु अपील की।
🔴 समारोह के अध्यक्ष ने कहा:
इधर आयोजित समारोह के अध्यक्ष शिक्षक जयप्रकाश राम ने बाबा साहब के जीवनी पर प्रकाश डाला। श्री राम ने उनके किए कार्यों को बताते हुए संविधान निर्माण तक का व्याख्यान दिया। उन्होंने बाबा साहब के तीन नारा शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो पर भी प्रकाश डाला।
🔴 विद्याकर मेहता ने कहा:
विद्याकर मेहता ने समारोह के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अंबेडकर जी शिक्षा पर लोगों को विशेष ध्यान देने हेतु समाज में सजगता लाई थी। उन्होंने खाड़ा में मई 2025 में प्रस्तावित महारूद्र यज्ञ में सभी से बढ़-चढ़कर भाग लेने का भी आग्रह किया।
🔴 सुबोध चौधरी गणगण ने कहा:
भाजपा नेता सुबोध चौधरी गणगण ने कहा कि बाबा साहब के बनाए हुए संविधान से ही आज देश के राष्ट्रपति जैसे प्रमुख पद तक भारत के एससी और एसटी वर्ग के प्रतिनिधि करने वाले लोग पहूंच रहें हैं। इसी कड़ी में उन्होंने राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू तथा पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविद आदि की भी चर्चा की।
🔴 कोचिंग संचालक दिनेश झा ने कहा :
इसी कड़ी में कोचिंग संचालक दिनेश कुमार झा (सनोज) ने भी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जीवन और कार्यशैली पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमें मिलकर देश के संविधान और प्रजातंत्र को सुरक्षित रखने की जरूरत है ताकि लोगों को न्याय मिल सके। वहीं संविधान सभा का मसौदा तैयार करने के लिए 7 सदस्यों की ड्राफ्टिंग कमेटी बनाई गई थी। इस ड्राफ्टिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ भीमराव आंबेडकर थे तथा संविधान सभा के स्थाई अध्यक्ष डॉ.राजेन्द्र प्रसाद थे। उन्होंने संविधान निर्माण में विदेश और भारत से आए विचारों को भी प्रमुखता से बताया।
इस तरह बारी-बारी से संजय राम, मो.अजूबर खान, सुभाष पासवान,चंदन कुमार झा,विट्टू रावण, प्रमोद अंबेडकर आदि ने बाबा साहब के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। सभी ने वंचितों,शोषितों और कमजोर वर्गों के वंचित बच्चों को शिक्षा हेतु प्रेरित किया।
🔴 के.पी.कॉलेज के प्रधानाचार्य सह मुख्य अतिथि जवाहर पासवान ने कहा :
समारोह में आमंत्रित मुख्य अतिथि सह वक्ता के रूप में के.पी कॉलेज मुरलीगंज के प्राचार्य जवाहर पासवान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ.भीमराव अंबेडकर सामाजिक समरसता के पक्षधर थे। वे समाज के निचले पायदान पर खड़े लोगों के उत्थान को लेकर काफी सजग रहे। उन्होंने कहा कि डॉ.भीमराव अंबेडकर किसी एक वर्ग,समुदाय या धर्म के लोगों के मानने वाले के नहीं थे। भारत के सभी वर्गों, समुदायों,धर्मों के लोगों के ही नहीं विदेशों में भी पूजनीय व्यक्तित्व के थे। उनको एक वर्ग,समुदाय या धर्म में बांटकर रखना समाज व देश के लिए ठीक नहीं होगा। उन्होंने एक वक्ता के भाषण पर जबाव देते हुए ऐसा कहा। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पहले लोग आसपास के घरों में आग लगने पर अपने घरों पर पानी छिड़कते थे। पर इससे उनका घर भी जलने से नहीं बचता था। इसी तरह समाज में हम बंटकर समाज में समरसता नहीं ला सकते। बाबा साहब अंबेडकर को केवल एक जाति का मानकर दूसरों को इनसे अलग नहीं देखना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि बाबा साहब दलित,महादलित, ओबीसी, ईबीसी एवं जनरल कैटेगरी सहित सभी धर्मों और पंथों के लिए भारत देश में संविधान के प्रारुप का निर्माण किया था। इसलिए वो भारत के सर्वमान्य विद्वान नेताओं में से एक माने जाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो भारत के प्रथम कानून मंत्री भी बने थे। इसलिए उनका आदर सब करते हैं और जयंती सभी मनाते हैं और सभी को मनाना भी चाहिए।
🔴 धन्यवाद ज्ञापन के क्रम में चंदन कुमार झा ने कहा :
Comments
Post a Comment
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक