भूमि सुधार विभाग : खाड़ा में राजस्व-महाअभियान शिविर में हजारों रैयतों को जमाबंदी प्रपत्र किए गए वितरित
🔴 16 अगस्त से खाड़ा में आरंभ है राजस्व महाअभियान शिविर।
रिपोर्ट: पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज।
उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत खाड़ा पंचायत के विकास भवन में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा आयोजित राजस्व महाअभियान के चौथा दिन मंगलवार को काफी भीड़ देखी गई।
शिविर के बाबत अंचलाधिकारी हरिनाथ राम ने बताया कि यह अभियान अंचल उदाकिशुनगंज के प्रत्येक पंचायत में माइक्रोप्लान के अनुसार प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मी द्वारा 16 अगस्त 2025 से 20 सितंबर 2025 तक चलाया जाएगा। जिसमें पंचायत के कर्मचारी,विशेष सर्वेक्षण अमीन,पंचायत रोजगार सेवक,विकास मित्र आदि कर्मी शामिल है।
मिल रही जानकारी से राजस्व महाअभियान शिविर में रैयत द्वारा मुख्य रूप से डिजिटाइज्ड जमाबंदी में त्रुटि सुधार (परिमार्जन), उत्तराधिकार नामांतरण,बंटवारा नामांतरण,छुटी हुई जमाबंदियों को ऑनलाइन कराना आदि कार्य शामिल है।
इधर शिविर में पहुंचे खाड़ा पंचायत के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा पंचायतवार जमीन से जुड़े जमाबंदी सुधार,दाखिल-खारिज आवेदन,छुटे हुए जमाबंदी आदि को ऑनलाइन करवाने हेतु पंचायत वाशी अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहूंचकर प्रपत्र को भरकर इसे जमा कर निश्चित इसका लाभ लें। उन्होंने कहा कि इस शिविर से जहां रैयत को घर बैठे लाभ मिल सकेगा वहीं प्रखंड आने-जाने के चक्कर से बच सकेंगे।
शिविर में लगातार कार्यरत पंचायत के कर्मचारी सुधीर कुमार ने बताया कि चौथे दिन मंगलवार को समाचार संकलन तक एक हजार जमाबंदी पंजी की प्रतियां एवं प्रपत्र रैयतों को वितरित की गई है। शेष प्रपत्र वितरण कार्य तेजी से जारी है। उन्होंने कहा कि खाड़ा में पत्रादेश के अनुसार प्रपत्र का वितरण कार्य 20 अगस्त 2025 तक किया जाना है। इसके बाद रैयतों द्वारा त्रुटि सुधार हेतु भरे प्रपत्र एवं अन्य कार्य क्रमवार कार्य 20 सितंबर तक किया जाएगा।
शिविर में पंचायत रोजगार सेवक विकास कुमार,उमाकांत सिंह,चंदन कुमार झा, संजीव कुमार कश्यप,डा.अमर कुमार अमर, दिनेश झा,दुर्गेश मंडल,जितनारायण मेहता,अरूण झा,दिनेश ऋषिदेव,राजेश रंजन,जवाहर मिश्रा,लीलाधर झा,विकास मित्र,बिनोद झा,वीर कुंवर नोनिया,बबलू यादव,विवेक कुमार,रंजित कुमार ठाकुर,राजकिशोर राम,हीरा प्रसाद सिंह,सुनिल कुमार सिंह,पुरण मंडल,रंजू देवी सहित पंचायत के दर्जनों वार्ड सदस्य व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक