पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का गोपालपुर में दीप प्रज्वलित कर किया गया शुभारंभ
🔴 प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों ने सर्वप्रथम तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की एवं प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। 🔴 सभी अतिथियों का अंगवस्त्र से किया गया सम्मानित। रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क। उदाकिशुनगंज प्रखंड के गोपालपुर पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में शनिवार को दो दिवसीय आवासीय "पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान" का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जहां उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने किया वहीं मंच संचालन भाजयुमो के जिला मिडिया प्रभारी चंदन कुमार झा ने की। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय,श्यामा प्रसाद मुखर्जी,भारत माता एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात संयुक्त रूप से नेताओं ने दीप प्रज्वलित कर,वंदे मातरम गीत तथा वर्ग गीत "सब मिल आएं,मिलकर बैठें,स्व का भाव जगाना है.." गा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विशिष्ट प्रशिक्षक के रूप में मौजूद वरिष्ठ भाजपा नेता सह प्रदेश कार्य...