बारिश एवं आंधी से किसानों की बर्बाद फसलों का अधिकारियों ने लिया जायजा,करेंगे वरीय पदाधिकारी को रिपोर्ट समर्पित
🔴 खाड़ा में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी सह बीसीओ दीपेश कुमार मोदक एवं बुधामा में ग्रामीण कार्य विभाग के कनीय अभियंता सोहन राम ने किसान सलाहकार के साथ की जांच।
रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।
उदाकिशुनगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में पिछले दिनों हुई तेज बारिश एवं आंधी पानी से किसानों की बड़े पैमाने पर फसलें बर्बाद हुई हैं। किसानों की इस समस्या को अधिकारियों ने गंभीरता से लेते हुए पंचायतों में किसानों के खेतों का जायजा लेने हेतु जांच टीम का गठन किया गया है।
सोमवार को इसी कड़ी में प्रखंड के प्रखण्ड के खाड़ा पंचायत में किसान सलाहकार अनिल कुमार पाठक एवं प्रतिनियुक्त पदाधिकारी सह बीसीओ दीपेश कुमार मोदक ने भी क्षेत्र का दौरा कर कई किसानों के खेतों का जायजा लिया। जांच टीम ने बताया कि कई किसानों के खेतों में फसलों की अच्छी खासी नुकसान हुई है। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट वरीय अधिकारी को समर्पित किया जाएगा। खाड़ा में जांच दल से किसान दिलीप मेहता,मनोहर मेहता, सुनील मेहता, श्री कांत मेहता, नवीन कुमार,विद्याकर मेहता, इंदेश्वरी , सुबोध, अशोक मेहता सहित कई किसानों ने अपनी समस्याओं को रखते हुए उचित मुआवजा की मांग की है।
वहीं दूसरी ओर बुधामा पंचायत में किसान सलाहकार परमानन्द मंडल एवं प्रतिनियुक्त पदाधिकारी सह ग्रामीण कार्य विभाग के कनीय अभियंता सोहन राम के नेतृत्व में कई किसानों के खेतों का जायजा लेते हुए फसलों की क्षति का जायजा लिया। इस मौके पर जांच अधिकारियों ने भी माना कि इस आपदा से किसानों को व्यापक तौर पर फसलों की क्षति हुई है। बुधामा पंचायत के सरपंच सह सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने भी किसानों को इस प्राकृतिक आपदा से खासकर मकई एवं गेहूं फसलों की हुई क्षति को लेकर वरीय अधिकारियों को भी इस मामले में जानकारी दी थी।
इस मौके पर सरपंच मनोज कुमार सिंह ने सरकार से किसानों की क्षति को देखते हुए उचित मुआवजा देने की मांग भी की है। उन्होंने कहा कि इसके लिए वे क्षेत्रीय विधायक सह विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव से भी किसानो की समस्या से वाकिफ कराएंगे।
बुधामा पंचायत के एक किसान मटरू सिंह ने जांच टीम को बताया कि हुजूर डेढ़ बीघे में मक्के एवं गेहूं की खेती कर्ज लेकर की थी, जहां इस आपदा में उनके फसलों की काफी क्षति हुई है।
बुधामा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह,भाजपा नेता सुबोध चौधरी गण गण, किसान उद्यो सिंह, डीलर टू मन मेहता, महाराणा प्रसाद सिंह, पुरण मंडल, रणजीत सिंह, परमानन्द सिंह, चंद्रकिशोर सिंह, लक्ष्मी मंडल सहित कई किसानों ने भी जांच दल को अपनी समस्या से अवगत कराया। सभी किसानों ने पदाधिकारी से मुआवजे की मांग की।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक