एलपीजी गैस की किल्लत से जनता को हो सकती है परेशानी : संजय सिंह (इंटक जिलाध्यक्ष)
🔴 अगर LPG की सप्लाई में दिक्कत आती है, तो इसका असर जल्दी ही पेट्रोल और डीज़ल तक पहुँच सकता है : संजय कुमार सिंह
रिपोर्ट : पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज।
राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि LPG की सप्लाई लगभग रुकने की स्थिति में है। इसी बीच घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग का अंतराल अचानक बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है। और जैसे यह सब काफी नहीं था,वैसे ही चुपचाप रातों-रात सिलेंडर की कीमत ₹60 बढ़ा दी गई। न कोई स्पष्ट कारण बताया गया, न कोई जिम्मेदार मंत्री सामने आकर देश को समझाने की कोशिश कर रहा है। बस आम जनता पर एक और बोझ डाल दिया गया। उन्होंने कहा कि और भी चिंता की बात यह है कि अब रेस्टोरेंट और होटलों को LPG सप्लाई कैसे मिलेगी,इसका फैसला भी किसी “कमेटी” के भरोसे छोड़ दिया गया है।
इस पूरे मामले में जो भी जानकारी सामने आ रही है,वह सिर्फ “सूत्रों” के हवाले से आ रही है। सरकार का कोई मंत्री खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। न कोई आधिकारिक बयान,न कोई स्पष्ट जानकारी दी जा रही है।
यह बेहद गंभीर स्थिति है। ऊर्जा संकट कभी एक जगह तक सीमित नहीं रहता। अगर LPG की सप्लाई में दिक्कत आती है, तो इसका असर जल्दी ही पेट्रोल और डीज़ल तक पहुँच सकता है। फिर इसका सीधा असर परिवहन,खाने-पीने की चीज़ों और आम लोगों की रोज़मर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। हमने पहले भी देखा है कि बिना तैयारी और बिना योजना के फैसले देश को कितनी मुश्किल में डाल देते हैं,नोटबंदी और अचानक लगाया गया कोविड लॉकडाउन अभी भी लोगों को याद है।
अगर देश सच में किसी संभावित ऊर्जा संकट की ओर बढ़ रहा है, तो लोगों को सच्चाई जानने का हक है। लेकिन यहाँ लगता है कि सच्चाई बताने से ज्यादा ध्यान कहानी को नियंत्रित करने और मुश्किल सवालों से बचने पर है। संसद, जहाँ सरकार को जवाब देना चाहिए, वहाँ भी इस मुद्दे पर सरकार बहस नहीं करवाना चाह रही है। क्या इस देश में कोई प्रधानमंत्री, मंत्री या जिम्मेदार व्यक्ति है भी जो देश को जवाब दे? या सब के सब कायर हैं,जो अमेरिका के कहने पर बस नाचने की औकात रखते हैं?

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक