दो दिवसीय रबी फसल में कीट व्याधि प्रबंधन प्रशिक्षण का खाड़ा में हुआ समापन, दर्जनों कृषक को दिया गया प्रमाणपत्र

🔴 गैर आवासीय दो दिवसीय कीट व्याधि प्रबंधन प्रशिक्षण सोमवार को प्रमाणपत्र देने के साथ हुआ पूर्ण।

रिपोर्ट :पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज

उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत स्थित अमीलाल बबुआ संस्कृत महाविद्यालय के प्रांगण में कृषि विभाग के आत्मा योजनान्तर्गत रविवार तथा सोमवार को पूर्व से प्रस्तावित दो दिवसीय रबी फसल में कीट व्याधि पर आधारित प्रशिक्षण रविवार से प्रारंभ होकर सोमवार को समापन हुआ। आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता खाड़ा पंचायत के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने की। 

दूसरे दिन सोमवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार की मौजूदगी में प्रारंभ किया गया।

खाड़ा पंचायत के विभिन्न वार्डों एवं गांव पुरानी बाजार,चकला बासा,सुखासनी,सिनवारा,बौकाडीह  सहित बाजार क्षेत्र के दर्जनों किसानों ने प्रशिक्षण में भाग लेकर अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई। 

प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने कहा कि काफी संख्या में कृषकों की मौजूदगी में कार्यक्रम बेहद सराहनीय रहा। उन्होंने कहा कि खाड़ा प्रशिक्षण हेतु चयनित पंचायत था। प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल आयोजन और प्रचार-प्रसार में उपमुखिया,वार्ड सदस्य सहित अन्य जागरूक किसान ने अपनी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने उपस्थित किसानों को भविष्य में ऐसे आयोजन और कार्यक्रम में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने प्रशिक्षण में सम्मिलित किसानों सहित पंचायत के सभी जनता को होली की शुभकामनाएं भी दी।

प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण के अंतिम दिन रबी फसल में कीट व्याधि पर विस्तार से जानकारी देते हुए किसानों को इससे अवगत कराया। उन्होंने कहा कि कृषक को कृषि संबंधित प्रशिक्षण निश्चित रूप से लेकर खेती में बेहतर पैदावार के गुर सीखते हुए आगे प्रगतिशील किसान बनना जरूरी है।

कृषि कार्यालय से आए सहायक तकनीकी प्रबंधक (एटीएम) सिद्धार्थ राज ने रबी फसल में होने वाली समस्याओं एवं उसके लिए उचित समाधान तथा रोकथाम हेतु प्रशिक्षण दिया। 

तकनीकी प्रबंधक सिद्धार्थ राज ने पंचायत के उपस्थित दर्जनों किसानों को आम सहित अन्य फसल में मधुआ कीट व अन्य कीट व्याधि के रोकथाम हेतु सही परामर्श,उचित दवा सहित इससे संबंधित कई मुद्दों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने अच्छे पैदावार के लिए खेत की  गहरी जुताई,वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग, मात्रानुसार पांच पत्ते  (आक,नीम,धतुरा आदि जिसे बकड़ी नहीं खाती हो) से काढ़ा बनाने और खेत में छिड़काव तथा कीट-व्याधि से बचाव आदि बिषयों पर विंदूवार प्रशिक्षण दिया। उन्होंने रासायनिक खाद के खेतों में छिड़काव और उपयोग तथा मात्रा के बारे में भी विस्तार से बताया। फसलों में लगे फफूंदी का लक्षण और बचाव पर भी चर्चा की। दो-तीन माह के सड़े गोबर का खेतों में छिड़काव और गौमूत्र के साथ बरगद के नीचे की मिट्टी आदि के मिश्रण से बने खाद के भी बारे में जानकारी दी।

उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान किसानों को रबी फसल में होने वाली कठिनाइयों एवं समस्याओं को कृषि विभाग के कर्मियों के समक्ष प्रस्तुत किया। जिस पर सहायक तकनीकी प्रबंधक सिद्धार्थ राज एवं किसान सलाहकार अनिल कुमार पाठक ने सुगमता पूर्वक जवाब देते हुए किसानों को संतुष्ट कराया। वहीं इस आयोजन को लेकर किसानों में प्रसन्नता और काफी उत्सुकता भी देखी गई।

कृषक चंदन कुमार झा ने कहा कि ऐसा प्रशिक्षण होने से निश्चित रूप से पंचायत के कृषक खेती करने हेतु प्रशिक्षित होकर अच्छे पैदावार ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि खाड़ा पंचायत प्रखंड से करीब 20 किलोमीटर पश्चिम सूदूरवर्ती क्षेत्र तथा तीन जिलों के सीमा पर अवस्थित है। वरीय पदाधिकारी किसान खाड़ा  पंचायत में ही कैंप लगाकर बीज वितरण और कृषि संबंधित लाभ दिए जाने की कृषक की मांग पर विचार करें। प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने वरीय पदाधिकारी से इस मांग पर विचार करने हेतु मार्गदर्शन मांगे जाने की बात बताए।

दिनेश कुमार झा द्वारा खेतों में वर्मी कम्पोस्ट (जैविक खाद) के उपयोग और उनके मानव स्वास्थ्य सहित उपज में सहायक होने,मसरूम के खेती हेतु किसानों के प्रशिक्षण आदि विषयों पर चर्चा की गई।

इधर खाड़ा पंचायत के किसान लीलाधर झा,चंदन कुमार झा,दिलीप मेहता,त्रिभुवन मिश्र,रामानंद झा,अरूण तांती,रविन्द्र कुमार सिंह,प्रवेश कुमार मेहता सहित दर्जनों महिला किसानों ने मौजूद प्रखंड कृषि पदाधिकारी से पंचायत में ही बीज वितरण कराने का आग्रह किया।  

प्रशिक्षण के अन्त में प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार,मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर व सिद्धार्थ राज ने बारी-बारी से दर्जनों किसान प्रशिक्षणार्थियों को बैग,पैड व अन्य सामग्री सहित प्रशिक्षण प्रमाणपत्र प्रदान किए।

इस मौके पर किसान लीलाधर झा,रामानंद झा,बच्चन झा, शशिभूषण झा, तुषारनंद ठाकुर, रत्नेश्वर झा, उपमुखिया कंपनी मुखिया, देवचंद्र सादा,छोटी मुखिया, विलास मेहता, प्रेम कुमार वर्मा, रंजित कुमार ठाकुर, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि बिनोद मंडल, रविन्द्र कुमार सिंह,अजय कुमार सिंह, नंदलाल मेहता,आकाशदीप, गुड्डू कुमार ठाकुर,सुमन कुमार सिंह,राजकिशोर राम,रिंकी देवी,प्रेमा देवी सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल