पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का गोपालपुर में दीप प्रज्वलित कर किया गया शुभारंभ

🔴 प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों ने सर्वप्रथम तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की एवं प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

🔴 सभी अतिथियों का अंगवस्त्र से किया गया सम्मानित।

रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क।

उदाकिशुनगंज प्रखंड के गोपालपुर पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में शनिवार को दो दिवसीय आवासीय "पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान" का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जहां उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने किया वहीं मंच संचालन भाजयुमो के जिला मिडिया प्रभारी चंदन कुमार झा ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय,श्यामा प्रसाद मुखर्जी,भारत माता एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात संयुक्त रूप से नेताओं ने दीप प्रज्वलित कर,वंदे मातरम गीत तथा वर्ग गीत "सब मिल आएं,मिलकर बैठें,स्व का भाव जगाना है.." गा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट प्रशिक्षक के रूप में मौजूद वरिष्ठ भाजपा नेता सह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ प्रोफेसर अमोल राय के साथ जिला महामंत्री अरुण कुमार मंडल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजित सिंह,जिला उपाध्यक्ष अशोक मेहता,जिला मंत्री मनोज कुमार सिंह,जिला मंत्री राणा प्रताप सिंह,मंडल अध्यक्ष राजीव सिंह,चंदन कुमार झा, जितेंद्र कुमार सिंह,गोपालपुर के मुखिया मणि कुमार सहनी सहित अन्य को अंग वस्त्र से सम्मानित कर स्वागत और अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के शुभारंभ के मौके पर मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने पार्टी के प्रशिक्षण कार्यक्रम पर विस्तार से प्रकाश डाला।

विशिष्ट अतिथि व प्रशिक्षक सह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ प्रोफेसर अमोल राय ने मुख्य रूप से पार्टी के सिद्धांत,कार्य,सामाजिक कार्यों में महिलाओं की भूमिका एवं उनके राजनीतिक रूप से भागीदारी, काबिलियत एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर विशेष रूप से  प्रकाश डाला। 

इधर जिला महामंत्री अरुण कुमार मंडल ने पार्टी के कार्यपद्धति, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजित सिंह ने सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं,जिला उपाध्यक्ष अशोक मेहता ने पार्टी का इतिहास एवं विकास,जिला मंत्री मनोज कुमार सिंह ने कार्य विस्तार,अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष योगेंद्र राम ने बूथ प्रबंधन एवं चौसा मंडल अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने शोशल मीडिया में नमो एप तथा मन की बात कार्यक्रम पर उपस्थित सैकड़ों कार्यकर्ता को बारी-बारी से प्रशिक्षण दिया।

अंत में आरएसएस के कार्यकर्ता जितेंद्र कुमार सिंह ने पार्टी के 6 करणीय कार्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने भाजपा का स्थापना दिवस,पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मजयंती और पुण्यतिथि, अंबेडकर का जन्मजयंती, श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस,सनातनी को चैत्र मास में हिन्दू नव वर्ष मनाने,पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेई के जन्मजयंती को सुसाशन दिवस के रूप में मनाने तथा सेवा पखवाड़ा में शक्ति केंद्र में स्वच्छता अभियान चलाने,चैती दुर्गा, रामनवमी पर अपने बच्चों से हनुमान चलीसा का पाठ करवाना,मन की बात कार्यक्रम को माह के अन्तिम रविवार को 11 बजे सुबह सुनने के साथ ही अन्यान्य विषयों पर प्रकाश डालते हुए विस्तार से बताया। कार्यक्रम का अंत राष्ट्र गान "जन गण मन" से करते हुए रमण कुमार झा ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया।

इस अवसर पर भाजपा के जिला कार्यसमिति सदस्य सुबोध चौधरी गणगण,भाजयुमो के जिला मीडिया प्रभारी चंदन कुमार झा,मंडल महामंत्री रमण कुमार झा, गोपालपुर के मुखिया मणि कुमार सहनी,खाड़ा शक्ति केंद्र प्रमुख ललित नारायण ठाकुर,मालिक राय,संजय ऋषिदेव, सुमन सिंह,राजन मिश्रा, प्रमोद मिश्रा,हीरा प्रसाद सिंह, राजेश मेहता,विन्देश्वरी मंडल,देशराज ऋषिदेव, दीपक मेहता,परमेश्वर शर्मा, नागेश्वर पोद्दार,बुधामा सरपंच मनोज कुमार सिंह,गुंजन देवी,रिकिया देवी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल