नयानगर पैक्स मतदाता सूची में फर्जीवाड़े का आरोप गलत,सहायक प्रबंधक का हस्ताक्षर सही : पिंकी देवी (पैक्स अध्यक्षा)
🔴 पैक्स मतदाता सूची में सहायक प्रबंधक के हस्ताक्षर पर आपत्ति के निपटारा हेतु जांच दल ने समर्पित की रिपोर्ट।
🔴 सहायक प्रबंधक ने बहकावे में आकर पैक्स मतदाता सूची में दर्ज़ नाम पर दी आपत्ति।
रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क।
(पैक्स अध्यक्षा की फाईल फोटो)
जिले के उदाकिशुनगंज प्रखंड के नयानगर पंचायत में पैक्स मतदाता सूची तैयार करने में हस्ताक्षर को लेकर गलत आपत्ति दर्ज किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
पैक्स अध्यक्षा पिंकी देवी के द्वारा दिए गए आवेदन से नयानगर पैक्स मतदाता सूची में सहायक प्रबंधक भीम शर्मा का हस्ताक्षर सही है। उन्होंने बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी को आवेदन द्वारा आरोप लगाया है कि सहायक प्रबंधक भीम शर्मा ने पैक्स अध्यक्षा से 50 हजार रूपए की मांग की गई थी। मांग की गई रकम वर्तमान पैक्स अध्यक्षा द्वारा नहीं दिए जाने के कारण मतदाता सूचि में आपत्ति दर्ज कराई है।
आवेदन में लिखा गया है कि सहायक प्रबंधक भीम शर्मा ने नयानगर के कुछ पूर्व प्रतिनिधि एवं वर्तमान उपमुखिया सह पूर्व पैक्स चुनाव में हारे हुए प्रत्याशी राजू शर्मा उर्फ राजेंद्र शर्मा के बहकावे में आकर पैक्स मतदाता सूची में दर्ज़ नाम क्रम संख्या -1708 से 1879 तक कुल 171 नामों की सूची पर गलत आपत्ति दर्ज कराई गई है। उन्होंने आपत्ति को सरासर ग़लत ठहराते हुए सहायक प्रबंधक का हस्ताक्षर सही बताया है और प्रारूप सूचि पर किए गए हस्ताक्षर से मिलान करने का आग्रह किया है।
बताते चलें कि नयानगर पैक्स मतदाता सूची प्रखंड से 23 फरवरी 2026 को प्रकाशित की जा चुकी है। जिसमें सहायक प्रबंधक भीम शर्मा ने क्रम संख्या -1708 से लेकर 1879 कुल 171 सदस्यों की सूचि पर गलत हस्ताक्षर किए जाने का आपत्ति दर्ज कराई थी।
(उपस्थित गठित जांच दल )
🔴 तीन सदस्यीय जांच कमिटी गठित:
पैक्स मतदाता सूची में आपत्ति दिए जाने का आवेदन के निराकरण हेतु प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी ने जांच कमिटी का गठन किया। जिसमें आपत्ति निपटारा हेतु 14 मार्च 2026 को तीन सदस्यीय जांच दल का गठन किया। पदाधिकारी ने नयानगर पंचायत भवन में कैंप के माध्यम से आपत्ति के निपटारा हेतु तिथि 19 मार्च 2026 रखकर रिपोर्ट समर्पित करने का भी कार्यालय आदेश निर्गत किया था। जिसके उपरांत जांच रिपोर्ट समर्पित की जा चुकी बताई जा रही है।
🔴 प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी ने बताया :
मामले की जांच तीन सदस्यीय जांच दल से कराई गई है। जांच रिपोर्ट वरीय पदाधिकारी डीसीओ मधेपुरा को समर्पित की जा चुकी है। वहां से रिपोर्ट प्राधिकार को भेजी जाएगी।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक