परिभ्रमण बसों को मंदार हेतु सुखासिनी मध्य विद्यालय से किया रवाना
🔴 स्कूली बच्चों को शिक्षकों ने एक दिवसीय परिभ्रमण पर मंदार किया रवाना।
रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क।
उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुखासिनी के बच्चों को शनिवार को प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल मंदार पर्वत हेतु परिभ्रमण पर रवाना किया गया।
उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुखासिनी के प्रधानाध्यापक कौशल किशोर यादव एवं वरीय शिक्षक सुरेन्द्र प्रसाद मेहता ने हरी झंडी दिखाकर परिभ्रमण बस को रवाना किया।
इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक कौशल किशोर यादव ने कहा कि बिहार दर्शन योजना के तहत बच्चों को परिभ्रमण पर ले जाया जा रहा है।
वहीं वरीय शिक्षक सुरेन्द्र प्रसाद मेहता ने संबोधित करते हुए कहा कि परिभ्रमण से बच्चों का बौद्धिक एवं मानसिक विकास होता है। इससे बच्चों को बहुत कुछ सीखने एवं समझने का भी मौका मिलता है। इस परिभ्रमण कार्यक्रम में करीब चालीस बच्चों को ले जाया गया है। स्कूली बच्चों को बांका जिले के मंदार पर्वत सहित अन्य ऐतिहासिक स्थल एवं वहां स्थित प्रसिद्ध मंदिरों का भी दर्शन कराया जाएगा। परिभ्रमण के मौके पर सभी बच्चों के बीच प्रसन्नता देखी गई।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक प्रवीण कुमार,रूमी कुमार राम, सुधा कुमारी पाठक,शिक्षा सेवक बिंदु कुमारी, रसोइया रिंकू देवी सहित बिपुल कुमार भी मौजूद थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक