खाड़ा में दो दिवसीय रबी फसल में कीट व्याधि आधारित प्रशिक्षण रविवार से आरंभ,मिलेगा प्रमाणपत्र
🔴दो दिवसीय कृषि प्रशिक्षण सोमवार को प्रमाणपत्र देने के साथ होगा पूर्ण।
रिपोर्ट :पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज।
तकनीकी प्रबंधक सिद्धार्थ राज ने पंचायत के उपस्थित दर्जनों किसानों को आम सहित अन्य फसल में मधुआ कीट व अन्य कीट व्याधि के रोकथाम हेतु सही परामर्श,उचित दवा सहित इससे संबंधित कई मुद्दों पर विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान कई किसानों ने भी रबी फसल में होने वाली कठिनाइयों एवं समस्याओं को कृषि विभाग के कर्मियों के समक्ष प्रस्तुत किया। जिस पर सहायक तकनीकी प्रबंधक सिद्धार्थ राज एवं किसान सलाहकार अनिल कुमार पाठक ने सुगमता पूर्वक जवाब देते हुए किसानों को संतुष्ट कराया। वहीं इस आयोजन को लेकर किसानों में प्रसन्नता भी देखी गई।
खाड़ा पंचायत के किसान शिवेंद्र कुमार सिंह,कुमार राजेश रंजन, अजय कुमार सिंह, दिलीप मेहता, ज्योतिष झा,रविन्द्र कुमार सिंह, त्रिभुवन मिश्र,शिवदत्त झा, दिगंबर झा, रामानंद झा,अरूण तांती सहित कई महिला किसानों का कहना था कि सरकार द्वारा पंचायतों में ऐसे प्रशिक्षण के आयोजन से कृषि से संबंधित बहुत सारी जानकारी प्राप्त होती है। सिद्धार्थ राज ने कहा कि सोमवार को दूसरा चरण आयोजित कर प्रशिक्षण पूर्ण किया जाएगा। सोमवार प्रशिक्षण में भाग लेने वाले प्रशिक्षणार्थियों को बैग के साथ अन्य सामग्री व प्रशिक्षण प्रमाणपत्र भी वितरित किया जाएगा।
इस मौके पर अनुमंडल कृषि कार्यालय के प्रधान लिपिक कैलाश कुमार, वार्ड सदस्य रंजित कुमार ठाकुर, राजकिशोर राम,किसान पंकज कुमार झा,चंदन कुमार झा,बच्चन झा,शशिभूषण झा, तुषारनंद ठाकुर,रत्नेश्वर झा, उपमुखिया कंपनी मुखिया,देवचंद्र सादा,मिठन ऋषिदेव,छोटी मुखिया, विलास मेहता,संजय मेहता,मुनिलाल मंडल,मिनट ऋषिदेव,रामानंद झा, मणिकांत झा,सोनी देवी,रिंकी देवी, प्रेमा देवी सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक