बेमौसम आंधी-बारिश से फसल प्रभावित, अनुमंडल पदाधिकारी ने दिया क्षति आकलन हेतु सर्वेक्षण के निर्देश

🔴 बेमौसम आंधी-बारिश से  फसल प्रभावित, किसान ने की  मुआवजे की मांग ।

रिपोर्ट  : पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज।


उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की रात्रि बेमौसम आंधी बारिश से रबी की फसलों को भारी नुकसान हुई बताई जा रही है। जो किसानों के लिए चिंता का विषय है। बेमौसम आंधी बारिश ने किसानों के मक्का,आम, लीची सहित अन्य फसल को भारी नुक़सान किया है। किसान बताते हैं कि बेमौसम आंधी ने जहां आम,लीची के मंजरों को प्रभावित किया है वहीं मक्के की फसल को भारी क्षति पहुंचाया है। प्रखंड के 

खाड़ा, बुधामा , शाहजादपुर, नयानगर, पिपरा करौती, गोपालपुर पंचायत सहित प्रखंड के अन्य पंचायतों में आंधी व बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। किसान बताते हैं कि तेज हवाओं के कारण मक्का,गेहूं और सरसों की हजारों एकड़ फसलें खेतों में बिछकर पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। इस प्राकृतिक आपदा से अन्नदाता को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और वे अब मुआवजे की गुहार लगा रहे हैं । 

🌑बेमौसम वारिश और आंधी के कारण फसल की हुई तबाही  

 बेमौसम बारिश के कारण मक्का के अलावा गेहूं की फसल भी गिर गई है और आम-लीची के मंजर (फूल) भी झड़ गए हैं। जो क्षेत्र के बागवान लगाए  किसानों व लीज पर लिए फलों के फसलों के किसान व व्यापारी के लिए बड़ा झटका है।

🌑 किसानों ने की मांग: 

तबाही को देखते हुए किसानों ने शासन-प्रशासन से तुरंत सर्वे करवाकर उचित और त्वरित मुआवजे की मांग की है। किसान इस आपदा से हुई तबाही के कारण गहरा आर्थिक संकट का सामना कर रहे है, अपनी मेहनत के बर्बाद होने से हताश किसान प्रशासन से राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

🌑 कहते हैं प्रखंड क्षेत्र के मुखिया:

इधर बेमौसम आंधी व वारिश से हुई फसल क्षति की सूचना खाड़ा पंचायत के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर,नयानगर की मुखिया अनीता देवी,बुधामा के मुखिया पंकज कुमार सिंह व शाहजादपुर के मुखिया सुलोचना देवी,पिपरा करौती पंचायत की मुखिया नीलू देवी, गोपालपुर पंचायत के मुखिया मणि कुमार सहनी सहित अन्य ने कृषि विभाग को दी है। उन्होंने किसानों द्वारा वरीय पदाधिकारी से पंचायत के किसानों के फसल क्षति का आकलन कर मुआवजा दिए जाने की भी मांग को प्रमुखता देने को कहा।

🌑अनुमंडल पदाधिकारी ने क्षति आकलन हेतु दिए निर्देश :

अनुमंडल पदाधिकारी पंकज कुमार घोष ने बेमौसम आंधी बारिश से हुई अनुमंडल क्षेत्र में फसल क्षति के आकलन हेतु सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी को पत्र जारी किया है। उन्होंने सभी पदाधिकारी से जल्द फसल क्षति का आकलन कर समेकित प्रतिवेदन जिला कृषि पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी को उपलब्ध कराने को कहा है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल