दंडाधिकारी के देखरेख में गैस एजेंसी काट रही पर्चियां,दे रहे घरेलू गैस सिलेंडर की डेलिवरी

🔴 नयानगर इंडेन गैस एजेंसी में आसान तरीके से उपभोक्ताओं को मिल रहा प्रतिदिन घरेलू गैस : सत्यनारायण रजक (दंडाधिकारी)।

रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।

मधेपुरा जिले में जिला पदाधिकारी के द्वारा गैस एजेंसियों की भंडारण और वितरण की नियमित जांच की जा रही है। गैस एजेंसियों पर घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत नहीं है। 

नयानगर इंडेन गैस एजेंसी में प्रतिदिन 60 से 70 बुकिंग होती है और 30 से 40 की डेलीवरी हो रही है।

इसी परिप्रेक्ष्य में रविवार को उदाकिशुनगंज प्रखंड के नयानगर इंडेन गैस एजेंसी के प्रोपराइटर रूपेश पाठक ने बताया कि उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ रहा है। सरकार द्वारा घरेलू गैस के बुकिंग के लिए दिए समय पर लोग गैस बुक कर रहें हैं और गैस ले भी जा रहे हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जिन-जिन उपभोक्ताओं का ई-केवाईसी नहीं किया गया है वो ई-केवाईसी निश्चित रूप से करवा लें। 

🔴 क्षेत्र के व्यापारी कहते हैं :

इधर चाय,नास्ता दुकानदार और होटल व्यवसायियों सहित अन्य ने सरकार से कामर्शियल गैस उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। कुछ उपभोक्ताओं का कहना है कि मोबाइल खो जाने,मोबाइल रिचार्ज नहीं रहने,ई-केवाईसी नहीं होने और एसएमएस के जरिए ओटीपी जल्द उपलब्ध नहीं होने की वजह से गैस बुकिंग में कठिनाइयां आ रही है।

🔴 दंडाधिकारी कहते हैं :

 गैस एजेंसी पर नियुक्त दंडाधिकारी सह उदाकिशुनगंज बीपीआरओ सत्यनारायण रजक ने बताया कि नयानगर इंडेन गैस एजेंसी पर सामान्यतः 30-40 सिलेंडर प्रतिदिन डेलिवरी उपभोक्ताओं को की जा रही है। डेलिवरी में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है न ही अधिक भीड़ है।दंडाधिकारी की मौजूदगी तथा उदाकिशुनगंज पुलिस की निगरानी और उपस्थिति में गैस एजेंसी के प्रोपराइटर गैस वितरण शांतिपूर्ण तरीके से कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गैस की होम डिलेवरी की सुविधा भी एजेंसी द्वारा की जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल