शिक्षा : खाड़ा उच्च विद्यालय के बच्चे परिभ्रमण पर विक्रमशिला हुए रवाना

🔴 विक्रमशिला एक ऐतिहासिक स्थल है जिसे राजा धर्मपाल ने स्थापित किए थे।

रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क।

बिहार दर्शन योजना के तहत गुरुवार को उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत स्थित शास्त्री स्मारक(+2) उच्च विद्यालय के स्कूली बच्चों को परिभ्रमण पर विक्रमशिला हेतु रवाना किया गया। 

विद्यालय के प्रधानाध्यापक शशिकांत सुमन के नेतृत्व में खाड़ा पंचायत के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर एवं विद्यालय के विधायक प्रतिनिधि सुभाष चंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंड़ी दिखाकर परिभ्रमण बस को रवाना किया। 

इस मौके पर खाड़ा पंचायत के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने कहा कि स्कूली बच्चों के लिए पढ़ाई के साथ - साथ मानसिक एवं बौद्धिक विकास हेतु परिभ्रमण भी जरूरी है। सरकार की यह महत्वपूर्ण योजना छात्रों के हित में है। 

वहीं दूसरी ओर विद्यालय के विधायक प्रतिनिधि सुभाषचंद्र सिंह ने परिभ्रमण पर जाने वाले सभी स्कूली बच्चों को सकुशल आने जाने हेतु अपना आशीर्वाद प्रदान किए। उन्होंने बच्चों को परिभ्रमण यात्रा के क्रम अनुशासन बनाए रखने हेतु भी निर्देशित किए।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक शशिकांत सुमन ने बताया कि बच्चों को परिभ्रमण पर ऐतिहासिक स्थल प्राचीन बौद्ध विक्रमशिला विश्वविद्यालय सहित अन्य स्थलों का भी भ्रमण हेतु ले जाया जा रहा है। बताया जाता है कि विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना राजा धर्मपाल ने की थी। उन्होंने बताया कि परिभ्रमण के क्रम में बच्चों को मौके पर ज्ञान वर्धक जानकारी देने हेतु विद्यालय के वरीय शिक्षक पारस प्रसाद मेहता, अभिनंदन पासवान,पुस्तकालय अध्यक्ष अमर कुमार सहित शिक्षक निखिल रंजन भी जा रहे हैं ।प्रधानाध्यापक ने बताया कि परिभ्रमण पर 40 छात्राओं के दल को रवाना किया जा रहा है।

इस मौके पर दुर्गेश मंडल,आदेशपाल तसरुल हसन  अंसारी,निभा कुमारी, मुनमुन कुमारी,अंजलि झा, सुनीला कुमारी,लक्ष्मी कुमारी,रेशम कुमारी, रुचि कुमारी,गुंजन कुमारी, चंदा झा, आदिति कुमारी सहित कई बच्चे मौजूद रहे। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल