अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सामाजिक संस्था द्वारा सम्मान समारोह का किया गया भव्य आयोजन

🔴 जागरूकता कार्यक्रम में महादलित महिलाओं को मिला सम्मान।

🔴 समाज में महिलाओं के योगदान को सराहा, महिला दिवस पर हुआ सम्मान समारोह का भव्य आयोजन।

रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय के सामाजिक सांस्कृतिक संस्था मैं हूॅं उदाकिशुनगंज की ओर से प्रखंड क्षेत्र के पंचगछिया मुसहरी टोला में मातृ शक्ति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। 

आयोजित कार्यक्रम के दौरान महादलित समुदाय की बुजुर्ग महिलाओं को शॉल, पुष्पमाला एवं मिठाई देकर अतिथियों के द्वारा सम्मानित भी किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में मातृ शक्ति के योगदान को सम्मान देना तथा महिलाओं के प्रति जागरूकता और सम्मान की भावना को मजबूत करना, सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ कदम उठाना बताया गया। 

इस आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए अतुल्य मल्टी कॉपरेटिव के संस्थापक सह सामाजिक कार्यकर्ता पत्रकार बिनोद आशीष ने कहा कि कोशी और बिहार की महान नारियों के त्याग,तपस्या,संघर्ष और विचारों के गौरवशाली इतिहास पर ही विश्व नारी इतिहास की मजबूत नींव पड़ी है। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका सदैव प्रेरणादायी रही है और मातृ शक्ति का सम्मान करना हम सभी का प्रमुख कर्तव्य है।

इस मौके पर उदाकिशुनगंज के पूर्व प्रमुख विकास चंद्र यादव ने कहा कि नारी आदि शक्ति का प्रतीक है।सृष्टि के आरंभ से लेकर अनंत काल तक सदा ही नारी का स्वरूप पूजनीय और सम्माननीय रहा है। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख ने जोर देकर कहा कि समाज में महिलाओं को सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। 

आयोजित कार्यक्रम में उदाकिशुनगंज के पूर्व उप प्रमुख सह अधिवक्ता  धीरेन्द्र यादव ने कहा कि नारी मां के रूप में जन्म लेकर महान व्यक्तित्वों की जननी बनती है और समाज को दिशा देने का भी महान कार्य करती है। इस युग में नारी के बिना मानवता की कल्पना संभव ही नहीं  है। 

पूर्व जिला परिषद सदस्य अमलेश राय ने कहा कि  आज के बदलते परिवेश में महिलाओं के अधिकार, अस्मिता और मान-सम्मान के प्रति समाज को और भी अधिक संवेदनशील होने की जरूरत है। इस अवसर पर उन्होंने भी जोर देकर कहा कि महिलाओं को शिक्षा, सुरक्षा और समान अवसर देना समाज के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। 

इस मौके पर उदाकिशुनगंज निवासी महिला नेत्री अन्नू सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में नारी शिक्षा बहुत ही जरूरी है। सभी लोगों को अपने परिवार एवं  समाज को बेटियों की शिक्षा को लेकर जागरूक होकर गंभीरता से लेना चाहिए, तभी समाज का सर्वांगीण विकास हो सकता है। 

इस अवसर पर उदाकिशुनगंज स्थित आर्मी फिजिकल एकेडमी के डायरेक्टर रवि राय ने कहा कि हाल के वर्षों में उदाकिशुनगंज अनुमंडल की होनहार बेटियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन के बल पर सरकारी सेवाओं, विशेषकर पुलिस सेवा में चयन पाकर क्षेत्र के साथ साथ पूरे समाज का नाम प्रतिष्ठा के साथ बढ़ाया है। यह हम सभी समाज के लिए अत्यंत ही प्रसन्नता के साथ गर्व की बात है। 

आयोजित मातृ शक्ति सम्मान समारोह की अध्यक्षता पूर्व प्रमुख विकास चंद्र यादव ने की जबकि मंच संचालन सामाजिक सांस्कृतिक संस्था के संस्थापक युवा  बसंत कुमार झा ने किया। 

इस समारोह में प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष खोखा सिंह, प्रो. प्रभाकर, कृष्णा कुमार, विनोद कुमार सहित कई गणमान्य लोग ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल