निधन : रघुनाथपुर पंचायत की पूर्व मुखिया शकुंतला देवी का निधन, जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक
🔴 लंबी बीमारी के कारण पूर्व मुखिया शकुंतला देवी का का निधन।
रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क।
खाड़ा पंचायत की सीमा से सटे सहर्षा जिला के रधुनाथपुर पंचायत के पूर्व मुखिया शियाचरण मंडल की पत्नी तथा शिक्षक आशुतोष कुमार की माता पूर्व मुखिया शकुंतला देवी (उम्र-75) का मंगलवार सुबह निधन हो गया।
मिल रही जानकारी से उनकी लंबी बीमारी के कारण 24 मार्च को सुबह 6 बजे निधन हुआ। इन्होंने अपने पीछे दो बेटे आशुतोष कुमार,सौरभ कुमार सहित तीन बेटी को छोड़ दुनियां को छोड़ परलोक सिधार गई।
बताया जाता है कि आशुतोष कुमार के पिता शियाचरण मंडल 2001 से 2006 तथा उनकी माता स्व.शकुंतला देवी 2016 से 2021 तक रघुनाथपुर पंचायत की मुखिया रही थी।
इस दु:ख व शोक की घड़ी में खाड़ा पंचायत के वर्तमान मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर,भाजपा नेता सह एनजेए के वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष सी.के.झा,दीपाली मोबाइल सेंटर खाड़ा के संचालक दीपक कुमार ठाकुर,सेवानिवृत्त शिक्षक शशिधर झा,विद्याकर झा,फुलेश्वर मंडल सहित अन्य दर्जनों शुभचिंतकों ने पीड़ित परिवार से मिलकर ढांढस बंधाते हुए सांत्वना दी और दिवंगतों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक