सरकारी अमीन काला बिल्ला लगाकर करेंगे कार्य,पांच सूत्री मांगों के समर्थन में जिला मुख्यालय पर देंगे एक दिवसीय धरना

🔴 बिहार के सभी अमीन 20 मार्च शुक्रवार को काला बिल्ला लगाकर करेंगे कार्य।

🔴 जिला मुख्यालय पर देंगे 23 मार्च सोमवार को एक दिवसीय धरना।

रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क।

बिहार अंचलाधिकारी,राजस्व पदाधिकारी एवं राजस्व कर्मचारियों का तो हड़ताल बिहार में विगत कुछ सप्ताह से चल ही रहा है। इस बीच अंचल अमीन भी हड़ताल पर जाने की तैयारी शुरू कर दिया है। 

मिल रही जानकारी से बिहार राजस्व  अमीन संघ द्वारा पत्रांक-06,दिनांक-17 मार्च 2026 के माध्यम से राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव पटना को पत्र देकर संपूर्ण बिहार में एक दिवसीय हड़ताल पर जाने की सूचना दी है। उन्होंने अमीन संवर्ग के लंबित मांगों का पत्र में जिक्र करते हुए लिखा है कि विभाग द्वारा लंबित मांगों पर विभाग का उदासीन रवैया रहा है। पत्र में पांच सूत्री मांगों में उचित त्रिस्तरीय प्रोन्नति, योग्यता व कार्य प्रकृति के अनुरूप वेतनमान,गृह जिला अथवा नजदीक जिला में पदस्थापन,चैनमेन की नियुक्ति,यात्रा भत्ता (मोबाइल इंटरनेट सेवा हेतु खर्च सहित) का उल्लेख है। 

उदाकिशुनगंज के अंचल अमीन सदानंद कुमार ने बताया कि संघ के आदेश से बिहार के सभी अमीन काला बिल्ला लगाकर 20 मार्च शुक्रवार को एक दिवसीय कार्य करेंगे और 23 मार्च 2026 सोमवार को बिहार के सभी जिला मुख्यालय में अपनी मांग के समर्थन में एक दिवसीय धरना देकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल