JDU CHUNAV : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर फिर चुने गए नीतिश,पार्टी पर बनी रहेगी नजर

🔴 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चौथी बार निर्विरोध जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। 

🔴 कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने दिल्ली में निर्वाचन प्रमाण पत्र दिया ।

रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चौथी बार मंगलवार को जदयू का  निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष ( NATIONAL PRESIDENT OF JDU) चुने गए।  

मिल रही जानकारी के अनुसार संजय झा (जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष) पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी द्वारा नीतीश कुमार को निर्वाचन का प्रमाण पत्र दिया गया। वो पार्टी और सरकार दोनों को  देखते रहेंगे।

🔴 जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव पर एक नजर :

नितीश कुमार ने राष्ट्रीय कार्यालय में 19 मार्च को नामांकन किया था। नामांकन की आखिरी तारीख 22 मार्च थी। 

22 मार्च को ही यह तय हो गया था कि नीतीश कुमार निर्विरोध जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाएंगे।

नामांकन पत्र की जांच 23 मार्च को हुई और 24 मार्च को नामांकन वापसी की आखिरी तारीख थी। नीतीश कुमार के अलावा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए कोई और नामांकन नहीं हुआ।

किसी अन्य उम्मीदवार के नहीं रहने की वजह से नामांकन वापसी की भी औपचारिकता नहीं थी।

इस तरह नीतीश कुमार को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

इस अवसर पर जदयू के आलमनगर के विधायक सह बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव,जदयू उदाकिशुनगंज  के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप मंडल,जदयू नेता सह जिला परिषद प्रतिनिधि आलमनगर चंद्रशेखर सिंह,खाड़ा पंचायत के युवा मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजित सिंह,भाजपा नेता चंदन कुमार झा,भाजपा नेता सुबोध चौधरी गणगण, उदाकिशुनगंज सांसद प्रतिनिधि बबलू यादव, शाहजादपुर मुखिया प्रतिनिधि जयजय राम यादव, मु.अशफाक आलम,चंदेश्वरी प्रसाद सिंह  सहित,जदयू नेता मोहन कुमार ठाकुर,भाजपा शक्ति केंद्र प्रमुख ललित नारायण ठाकुर,खाड़ा के पूर्व मुखिया सुनील कुमार सिंह,बुधामा के पूर्व मुखिया रितेश कुमार सिंह,भाजपा नेता सुभाषचंद्र सिंह, कांग्रेस नेता जवाहर मिश्र सहित दर्जनों नेताओं और गणमान्यों ने नीतीश कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल