धर्म-कर्म : खाड़ा में मां भगवती मंदिर में कुंवारी कन्याओं का पूजन-अर्चना कर की गई विदाई
🔴 दुर्गा मंदिर एवं बिषहरी मंदिर में भी हुआ भव्य कार्यक्रम।
रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क।
हिन्दू नववर्ष की शुरुआत चैत्र मास से होती है। इस महीने में शक्ति रूपी मां दुर्गा की नवरात्र वर्षों से मनाया जाता है।
इसी क्रम में उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत वार्ड नंबर-4 बाजार स्थित ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर तथा वार्ड नंबर-6 स्थित मां बिषहरी मंदिर के प्रांगण में समस्त खाड़ा की ब्राह्मण कुंवारी कन्याओं का पूजन-अर्चना कर आशीर्वाद लिया तथा उन्हें परिधान एवं आभूषणों से सजाया गया। इसके बाद भोजन कराकर उन्हें दक्षिणा देकर विदा किया गया।
इस मंदिर में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर (अष्टमी/नवमी) में देवी दुर्गा के नौ रूपों (2-10 वर्ष की कन्याओं) को पूजने और सात्विक भोजन कराने की पवित्र परंपरा रही है। इसमें कन्याओं के पैर धोकर,टीका लगाकर, पूरी-हलवा-चना खिलाकर, दक्षिणा/उपहार देकर आशीर्वाद लिया जाता है। यह अनुष्ठान खासकर क्षेत्र में धन और समृद्धि लाता है। इसके साथ ही कन्याओं को घर में सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। पंडित आचार्य श्री बिनोद झा के द्वारा विधिवत पुजा-अर्चना करवाया गया।
इस मौके पर गांव की समाजसेविका अनिता झा, गणमान्य गोपाल ठाकुर, बद्री केशरी, चन्द्रानन झा, मंदिर के पुजारी लाल झा, देवी,लीला देवी, शालिनी कुमारी के साथ ही स्तुती कुमारी,अराध्या कुमारी,मुस्कान कुमारी, सान्हवी कुमारी सहित दर्जनों कुंवारी कन्या मौजूद थी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक