परिभ्रमण दल को मुखिया ध्रुव ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

🔴 परिभ्रमण से बच्चों का होता है बौद्धिक एवं मानसिक विकास - मुखिया ध्रुव ठाकुर ।

🔴 खाड़ा पुरानी बाजार एवं बुनियादी विद्यालय के बच्चे गए परिभ्रमण पर ऐतिहासिक स्थल मंदार ।

रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क।

उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय खाड़ा पुरानी बाजार एवं राजकीय बुनियादी विद्यालय के बच्चों को शनिवार को परिभ्रमण पर रवाना किया गया। 

उत्क्रमित मध्य विद्यालय खाड़ा पुरानी बाजार में अध्यक्ष सहदेव ऋषिदेव एवं शिक्षा सेवक बुद्धन रजक की मौजूदगी में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित खाड़ा पंचायत के युवा मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार राम ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर परिभ्रमण बस को रवाना किया। 

इस अवसर पर मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार दर्शन योजना के तहत परिभ्रमण कार्यक्रम बच्चों के लिए बहुत ही उपयोगी है। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक कार्यक्रम के साथ साथ परिभ्रमण से बच्चों का बौद्धिक एवं मानसिक विकास भी होता है। 

इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार राम ने बताया कि लगभग चालीस बच्चों के दल को परिभ्रमण हेतु ऐतिहासिक स्थल मंदार का परिभ्रमण करने हेतु ले जाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में शिक्षा सेवक बुद्धन रजक का विशेष योगदान रहा। 

वहीं दूसरी ओर राजकीय बुनियादी विद्यालय खाड़ा के बच्चों को भी परिभ्रमण पर अध्यक्ष सहदेव एवं सहायक शिक्षक बैद्यनाथ झा की मौजूदगी में  मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक ईश्वर झा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मुखिया ध्रुव ने कहा कि बिहार सरकार की यह परिभ्रमण योजना बहुत ही प्रशंसनीय है। इससे बच्चों को बहुत कुछ सीखने का मौका मिलता है। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के प्रधानाध्यापक ईश्वर झा एवं शिक्षक बैद्यनाथ झा को सभी बच्चों को सकुशल परिभ्रमण पर ले जाने एवं आने हेतु मार्गदर्शन भी दिए। 

प्रधानाध्यापक ईश्वर झा ने बताया कि लगभग  50 छात्राओं को शनिवार को परिभ्रमण पर मंदार ले जाया जा रहा है। इस मौके पर सभी बच्चे काफी प्रसन्न नजर आए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल