शिक्षा : आंगनबाड़ी सेविका निभा का बेटा संगम ने इंटर परीक्षा में लहराया परचम,गणमान्यों ने दी बधाई

🔴 पूर्व मुखिया रितेश कुमार सिंह तथा आंगनबाड़ी सेविका निभा का बेटा है संगम।

 🔴 संगम इंटरमीडिएट की विज्ञान संकाय की परीक्षा में लाया 78.6% अंक।

🔴 संगम मेडिकल की प्रारंभिक परीक्षा हेतु प्रयासरत हैं।

रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।

उदाकिशुनगंज प्रखंड के बुधामा पंचायत निवासी संगम कुमार सिंह ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में विज्ञान संकाय से अच्छे अंक लाकर अपने कॉलेज,गांव सहित क्षेत्र का नाम रौशन किया है। 

इस संबंध में संगम के पिता बुधामा पंचायत के पूर्व मुखिया रितेश कुमार सिंह एवं उनकी मां आंगनबाड़ी सेविका निभा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि संगम आर.के.जे.एल कॉलेज खुरहान (आलमनगर) से उच्चतर माध्यमिक (इंटर) की परीक्षा में शामिल हुआ था। उसे पांच सौ में 393 अंक ( 78.6%) प्राप्त हुए हैं। 

संगम की मां निभा सिंह ने बताया कि संगम प्रारंभ से ही मेधावी छात्र रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चे का झुकाव मेडिकल की ओर है और वो तैयारी में जुट गया है।

संगम के इस बेहतरीन रिजल्ट पर बुधामा पंचायत के सरपंच मनोज कुमार सिंह,पूर्व सरपंच डॉ.मुकेश कुमार सिंह,वरीय अधिवक्ता आदित्यनाथ झा,भाजपा नेता सुबोध चौधरी गण गण, पूर्व उपमुखिया प्रतिनिधि नीरज झा, सैनिक स्कूल तिलैया के शिक्षक प्रणव कुमार झा,पूर्व उपसरपंच नवकांत झा,बुधामा मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक अवधेश मंडल, शिक्षिका कुमारी शालिनी, अनुपम कुमारी,रंजू कुमारी,खाड़ा पंचायत के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर,सरपंच मुन्नी देवी,खाड़ा पंचायत के पूर्व मुखिया सुनील कुमार सिंह,भाजपा नेता सह सुपराग इंटरप्राइजेज खाड़ा के प्रोपराइटर कुमार राजेश रंजन सोना सिंह,भाजपा नेता सी.के.झा, पैक्स अध्यक्ष कमलेश झा,दीपाली मोबाइल सेंटर के प्रोपराइटर दीपक ठाकुर,आंगनबाड़ी सेविका चंदा कुमारी,चुन्नी कुमारी,अनिता कुमारी सहित कई गणमान्य लोगों ने बधाई देते हुए संगम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल