निधन : उदाकिशुनगंज के भूतपूर्व विधायक परिवार की पतोहु 60 वर्षीय समाज सेविका रंगीला देवी का निधन,शोक

🔴 स्व. रंगीला देवी उदाकिशुनगंज के पूर्व मुखिया श्री संजीव कुमार झा की माता एवं उदाकिशुनगंज के भूतपूर्व विधायक शशिनाथ झा की पतोहु थी।

रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।

उदाकिशुनगंज के पूर्व मुखिया श्री संजीव कुमार झा उर्फ छेदी झा की माता एवं उदाकिशुनगंज के भूतपूर्व विधायक शशिनाथ झा की पतोहु नगर परिषद उदाकिशुनगंज के मुख्य पार्षद प्रत्याशी 60 वर्षीय रंगीला देवी का सोमवार को निधन हो गया। वो अपने पीछे भरा-पूरा परिवार को छोड़ परलोक सिधार गई। 

बताते चलें कि स्व.रंगीला देवी एक प्रतिष्ठित घराने की वधू और राजनीतिक दृष्टिकोण से मजबूत परिवार की सदस्या  थी। बताया जा रहा है कि वो कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। समाज में उनकी एक अलग पहचान थी। वो समाजिक समरसता की पक्षधर और बेहद मिलनसार प्रवृत्ति की बताई जा रही है। उनके निधन से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। 

उनके परिवार के प्रति गणमान्य लोगों,सामाजिक कार्यकर्ता सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा शोक संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं।

इनके निधन पर बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह,भाजपा के वरीय नेता अरविंद सिंह,भाजपा जिला महामंत्री विवेकानंद सिंह,भाजयुमो मीडिया प्रभारी चंदन कुमार झा,भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य सुबोध चौधरी गणगण,खाड़ा के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर,नयानगर के मुखिया प्रतिनिधि रूपेश झा,पत्रकार संजीव कुमार कश्यप,पूर्व प्रमुख विकास चंद्र यादव, वर्तमान प्रमुख प्रतिनिधि अमित कुमार अनुज,जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप मंडल,सामाजिक कार्यकर्ता बसंत कुमार झा, भाजपा नेता सह व्यापार मंडल अध्यक्ष व किशुनगंज पैक्स अध्यक्ष मंटू यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह,खाड़ा के पैक्स अध्यक्ष कमलेश झा, भाजपा नेता सह सुपराग इंटरप्राइजेज खाड़ा वार्ड नंबर नौ के प्रोपराइटर कुमार राजेश रंजन सोना सिंह,खाड़ा के पूर्व वार्ड सदस्य राजीव कुमार झा,दीपाली मोबाइल सेंटर खाड़ा के प्रोपराइटर दीपक ठाकुर सहित दर्जनों लोगों ने शोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से मृत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की। सभी ने उदाकिशुनगंज के पूर्व मुखिया संजीव झा उर्फ छेदी झा के  परिवार को इस दुख की घड़ी में सहनशक्ति देने की भी प्रार्थना की। इसके साथ ही शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल