समाजसेवी दयाशंकर सिंह के प्रथम पुण्यतिथि पर शाहजादपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य मेगा कैंप का होगा आयोजन
🔴 स्वास्थ्य मेगा कैंप शाहजादपुर पंचायत के वार्ड नंबर चार स्थित उनके निज आवास परिसर में ही की जाएगी आयोजित।
रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।
उदाकिशुनगंज प्रखंड के शाहजादपुर पंचायत निवासी समाजसेवी सह फ्रेंड्स ऑफ आनंद के करीबी नेता रहे दयाशंकर सिंह के प्रथम पुण्य तिथि पर सोमवार (नौ मार्च) को निःशुल्क स्वास्थ्य मेगा कैंप का आयोजन किया जाएगा।
इस संबंध में संजीव कुमार सिंह "गुड्डू" से मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य मेगा कैंप शाहजादपुर पंचायत के वार्ड नंबर चार स्थित उनके निज आवास परिसर में ही आयोजित की जाएगी।
स्वास्थ्य मेगा कैंप में सहरसा के श्री नारायण मेडिकल इंस्टीट्यूट एंड हॉस्पिटल के प्रसिद्ध चिकित्सकों के द्वारा विभिन्न बीमारियों का इलाज, डॉक्टर परामर्श,दवाइयां,शुगर जांच, बीपी जांच सहित विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाएं मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं दूसरी ओर निःशुल्क स्वास्थ्य मेगा कैंप के आयोजन की खबर से क्षेत्रवासियों में जहां प्रसन्नता व्याप्त है।
वहीं शाहजादपुर पंचायत के कई जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने आयोजित होने वाले कैंप का स्वागत किया है। इस मेगा कैंप के आयोजन के संबंध में समाजसेवी दयाशंकर सिंह के स्वजनों के द्वारा श्री नारायण मेडिकल इंस्टीट्यूट एंड हॉस्पिटल से मिलकर आवश्यक तैयारियां भी प्रारंभ की जा चुकी है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक