खाड़ा एपीएचसी में दर्जनों महिलाओं की हुई प्रसव पूर्व जांच, चिकित्सक ने दिए उचित स्वास्थ्य सलाह

🔴 वर्षों पूर्व प्रसव सेवा का उद्घाटन सीएस ने एपीएचसी में  किया था पर सेवा शुन्य।

🔴 दवा वितरण काउंटर क्रियाशील नहीं।

🔴 उपलब्ध दवा एवं नियुक्त चिकित्सकों की सूचि प्रदर्शित है।

🔴 प्रत्येक माह के 09,15 एवं 21 तारीख को होती है गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व (एएनसी) जांच।

रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क।

उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को लगभग एक दर्जन महिलाओं की एएनसी (ऐंटीनेटल केयर/ प्रसव पूर्व देखभाल) जांच की गई।

मिल रही जानकारी के अनुसार खाड़ा  एपीएचसी में प्रत्येक माह के 09,15 एवं 21 तारीख को गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व (एएनसी) जांच की जाती है। इस मौके पर एपीएचसी में उपस्थित होम्योपैथी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रकाश कुमार गुप्ता ने बताया कि इस माह के 21 तारीख को होने वाली एएनसी जांच ईद की छुट्टी होने के कारण 23 तारीख को हुई।

होम्योपैथी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रकाश कुमार गुप्ता ने गर्भवती महिलाओं को हरी साग एवं पत्तेदार सब्जी का उपयोग ज्यादा करने,अंकुरित चना-मूंग एवं शक्कर खाने सहित कई सुझाव भी दिए। उन्होंने बताया कि इस एपीएचसी में अभी प्रतिदिन 80 से 90 रोगियों को ओपीडी में देखा जा रहा है। साथ ही उचित परामर्श के साथ आवश्यक दवा भी प्रदान की जाती है। 

🔴 एपीएचसी में सुविधाओं का है अभाव :

स्थानीय जनता कहती है कि एपीएचसी में पिछले वर्ष सीएस मधेपुरा ने महिला प्रसव सहित अन्य सुविधा की शुरुआत की थी। आजतक न ही प्रसव सुविधा की शुरुआत हुई है और न ही दवा वितरण काउंटर पर कर्मी मौजूद दिखाई देता हैं। इतना ही नहीं एपीएचसी में कम्प्यूटर आपरेटर, सुरक्षा गार्ड और लैब टेक्नीशियन भी नहीं है। कई बार प्रखंड बीस सूत्री बैठक में नियुक्त चिकित्सकों,उपलब्ध दवा की सूची तथा स्वास्थ्य केंद्र खुलने और बंद होने का समय अंकित नहीं होने की शिकायत दर्ज कराई गई,पर कार्रवाई अबतक शुन्य रहा।

जहां तक नियुक्त होम्योपैथ चिकित्सकों की बात की जाए तो,चिकित्सक तो है पर जिला स्वास्थ्य विभाग से अस्पताल को होम्योपैथ दवा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। वहीं चार नियुक्त चिकित्सकों में दो उच्च शिक्षा हेतु छुट्टी पर बताए जा रहे हैं।

एपीएचसी में जीएनएम ओमप्रकाश, तथा एएनएम रीतम कुमारी,शिल्पी कुमारी,ज्योति कुमारी,रिंकू कुमारी आशा कार्यकर्ता आशा कुमारी,अभिलाषा कुमारी एवं अनिता कुमारी अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभा रही थी।

मौके पर अस्पताल के केयर टेकर दीपक झा सहित कई लोग मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल